facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Q1 results: Zomato ने उम्मीद से ज्यादा मुनाफा दर्ज किया, डिलीवरी सेवाओं की बढ़ती मांग बनी वजह

Advertisement

Zomato ने अप्रैल-जून तिमाही में 253 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जो विश्लेषकों के अनुमानों से अधिक है।

Last Updated- August 01, 2024 | 4:22 PM IST
Zomato

Zomato ने गुरुवार को उम्मीद से ज्यादा तिमाही मुनाफा दर्ज किया। इसका कारण खाने और किराने की सामानों की डिलीवरी सेवाओं की अच्छी मांग रही। कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा अप्रैल-जून तिमाही में 2 करोड़ रुपये से बढ़कर 253 करोड़ रुपये (30.22 मिलियन डॉलर) हो गया।

LSEG के आंकड़ों के अनुसार, विश्लेषकों को औसतन 215 करोड़ रुपये के मुनाफे की उम्मीद थी।

Zomato की Blinkit, टाटा समूह की बिगबास्केट और IPO के लिए तैयार स्विगी की इंस्टामार्ट जैसी इंस्टेंट कॉमर्स कंपनियां शहरी इलाकों में विभिन्न प्रकार के प्रोडक्ट की होम डिलीवरी की मांग को पूरा कर रही हैं और अच्छी बात ये है कि इस मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जून तक फैली भीषण गर्मी ने भी होम डिलीवरी की मांग को बढ़ावा दिया, जिससे Zomato के नाम वाले फूड डिलीवरी बिजनेस और Blinkit ऑर्डर दोनों को मदद मिली।

Zomato की कमाई इस तिमाही में 74 प्रतिशत बढ़कर 4,206 करोड़ रुपये हो गई, जो एलएसईजी के आंकड़ों के मुताबिक विश्लेषकों के अनुमानित 3,928 करोड़ रुपये से ज्यादा है। नतीजों के बाद कंपनी के शेयर में 2.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जिससे साल की शुरुआत से अब तक का प्रॉफिट लगभग 87 प्रतिशत गया है। (रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - August 1, 2024 | 4:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement