facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Q2 Results: दूसरी तिमाही में एबीबी इंडिया का लाभ बढ़ा, जानें कैसे रहे बाकी कंपनियों के नतीजे

Advertisement

एबीबी इंडिया का परिचालन से राजस्व भी 5 फीसदी बढ़कर 2,912 करोड़ रुपये रहा है और कंपनी का व्यय भी 2 फीसदी बढ़कर 2,407.77 करोड़ रुपये रहा।

Last Updated- November 04, 2024 | 10:23 PM IST
Q2 Results

Q2 Results: परिचालन प्रदर्शन में सुधार के बाद एबीबी इंडिया का सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 22 फीसदी बढ़ा है। तिमाही के दौरान कंपनी का कर पश्चात लाभ 440 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने कहा कि इसे क्षमता उपयोग, दक्षता, राजस्व गुणवत्ता से बल मिला है।

इस दौरान एबीबी इंडिया का परिचालन से राजस्व भी 5 फीसदी बढ़कर 2,912 करोड़ रुपये रहा है और कंपनी का व्यय भी 2 फीसदी बढ़कर 2,407.77 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का परिचालन एबिटा एक साल पहले के मुकाबले 32 फीसदी बढ़कर 478 करोड़ रुपये रहा।

समीक्षाधीन तिमाही में 3342 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर हासिल हुए हैं जो पिछली तिमाही की तुलना में 11 फीसदी अधिक है। इस तिमाही में स्मार्ट पावर ऐंड डिस्ट्रीब्यूशन सॉल्यूशंस डिवीजनों के लिए डेटा सेंटर खंड से बड़े ऑर्डरों के कारण विद्युतीकरण ऑर्डर में आगे रहा है।

एक्साइड इंडस्ट्रीज का लाभ 13.66 प्रतिशत घटा

बैटरी बनाने वाली कंपनी एक्साइड इंडस्ट्रीज लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 13.66 प्रतिशत घटकर 233.4 करोड़ रुपये रहा है। एक्साइड इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 270.32 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज किया था। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की एकीकृत परिचालन आय 4,450 करोड़ रुपये रही, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 4,371.52 करोड़ रुपये था।

जेके पेपर का शुद्ध लाभ 57.84 प्रतिशत घटा

जेके पेपर लिमिटेड ने सोमवार को बताया कि 30 सितंबर, 2024 को समाप्त तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 57.84 प्रतिशत घटकर 128.85 करोड़ रुपये रह गया। जेके पेपर लिमिटेड ने शेयर बाजार को यह जानकारी दी। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 305.68 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

कंपनी ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसकी एकीकृत कुल आय 1,714.88 करोड़ रुपये रही, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 1,708.81 करोड़ रुपये था।

बाटा इंडिया का दूसरी तिमाही का मुनाफा 53 प्रतिशत बढ़ा

प्रमुख जूता-चप्पल कंपनी बाटा इंडिया लिमिटेड का सितंबर, 2024 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 53 प्रतिशत बढ़कर 51.97 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। बाटा इंडिया ने एक नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी।

कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 33.99 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था। समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय बढ़कर 837.14 करोड़ रुपये हो गई।

Advertisement
First Published - November 4, 2024 | 9:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement