facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Q3 Results: हिंडाल्को का लाभ 71 फीसदी बढ़ा, जानिए कैसा रहा BHEL, सीमेंस, एरिस लाइफसाइंसेज के नतीजें 

Advertisement

Q3 Results: BHEL को चालू वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में 148.77 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है।

Last Updated- February 13, 2024 | 11:04 PM IST
Q3 Results

Q3 Results: एल्युमीनियम और तांबा उत्पादक कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 71.1 फीसदी बढ़ा है। दिसंबर तिमाही के दौरान लागत में कमी आने के कारण कंपनी को मुनाफा हुआ है। 

मगर मंगलवार को करोबार के दौरान कंपनी का शेयर 12.4 फीसदी गिरकर 509.95 रुपये पर बंद हुआ। अमेरिकी सहायक कंपनी नोवेलिस में एक अरब डॉलर से अधिक के पूंजीगत व्यय के कारण इसके शेयर में गिरावट दर्ज की गई।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान हिंडाल्को का समेकित शुद्ध लाभ एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 71.1 फीसदी बढ़कर 2,331 करोड़ रुपये रहा। व्यय में कमी के कारण मुनाफा वृद्धि को बल मिला, जो पिछले साल के मुकाबले 4.86 फीसदी कम होकर 49,761 करोड़ रुपये रही। इस दौरान कंपनी का राजस्व एक साल पहले की तीसरी तिमाही के मुकाबले 0.5 फीसदी घटकर 52,808 करोड़ रुपये रहा। 

सीमेंस के शुद्ध लाभ में 9 फीसदा का इजाफा

वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2023) में सीमेंस इंडिया का शुद्ध लाभ 9 फीसदी बढ़ा। कंपनी के शुद्ध लाभ में वृद्धि अन्य आय बढ़ने के कारण हुई। समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 9 फीसदी बढ़कर 505 करोड़ रुपये रहा। इसी अवधि के दौरान परिचालन से राजस्व 17 फीसदी बढ़कर 4,825 करोड़ रुपये रहा। 

वहीं, पिछली तिमाही के मुकाबले कंपनी के शुद्ध लाभ में 12 फीसदी की गिरावट आई और राजस्व भी 20 फीसदी कम रहा। कंपनी की अन्य आय 164.1 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले की समान अवधि में 107.1 करोड़ रुपये थी।

एरिस लाइफसाइंसेज का मुनाफा मामूली बढ़ा

मुंबई की फार्मास्यूटिकल्स कंपनी एरिस लाइफसाइंसेज का मुनाफा वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में महज 0.86 फीसदी बढ़कर 102,73 करोड़ रुपये रहा। मुनाफे में मामूली वृद्धि का कारण तिमाही के दौरान वित्तीय लागत बढ़ना रहा। 

दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी का परिचालन से समेकित राजस्व 15.70 फीसदी बढ़कर 483.48 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की दिसंबर तिमाही में 417.84 करोड़ रुपये था। पिछली तिमाही (वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही) के मुकाबले कंपनी के राजस्व में 3.40 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और कर पश्चात लाभ में भी 16.77 फीसदी की कमी रही। कंपनी का एबिटा सालाना आधार पर 27.9 फीसदी बढ़कर 175.5 करोड़ रुपये रहा।

बीएचईएल को 148.7 करोड़ रुपये का घाटा

सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी बीएचईएल को चालू वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में 148.77 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है। कंपनी को पिछले वित्त वर्ष 2022-23 की इसी तिमाही में 42.28 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। 

बीएचईएल ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 5,599.63 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 5,353.94 करोड़ रुपये थी। पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में उसका खर्च 5,320.84 करोड़ रुपये था जो चालू वित्त वर्ष में बढ़कर 5,816.87 करोड़ रुपये हो गया। 

Advertisement
First Published - February 13, 2024 | 11:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement