facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Q3 Results: हाल ही में IPO जारी करने वाली इस कंपनी ने तीसरी तिमाही में कमाए ₹28.24 करोड़, शेयरों पर रखें नजर

Advertisement

IPO के बाद, कंपनी के शेयर 4 फरवरी से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो गए हैं।

Last Updated- February 15, 2025 | 2:58 PM IST
Q3 results

आंखों के इलाज से जुड़ी कंपनी डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर लिमिटेड ने अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में 28.24 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 22.59 करोड़ रुपये था।

31 दिसंबर 2024 को खत्म हुए नौ महीनों में, कंपनी का कुल मुनाफा 67.79 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में 53.73 करोड़ रुपये था।

कंपनी के सीईओ डॉ. आदिल अग्रवाल ने कहा, “हमने 29.5% आमदनी बढ़ाई है और 26.3% का मुनाफा बढ़ा है। मरीजों की संख्या और किए गए ऑपरेशन भी बढ़े हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “हम बेहतरीन इलाज देने और नई तकनीकों में निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा लक्ष्य लंबे समय तक स्थिर और मजबूत विकास बनाए रखना है।”

आमदनी में भारी बढ़ोतरी

अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में कंपनी की कुल कमाई बढ़कर 443.43 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 344.69 करोड़ रुपये थी। 31 दिसंबर 2024 तक के नौ महीनों में, कुल कमाई 1,281.37 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान अवधि में 1,007.38 करोड़ रुपये थी। अप्रैल-दिसंबर 2024 के बीच, कंपनी ने 42 नए सेंटर खोले, जिनमें से 35 नए सेंटर बनाए गए, जबकि 7 सेंटर खरीदे गए।

IPO के जरिए 3,027 करोड़ रुपये जुटाए

31 दिसंबर 2024 के बाद, डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर लिमिटेड ने अपना IPO पूरा किया। IPO के तहत कंपनी ने 74,62,686 नए शेयर (Face Value: ₹1 प्रति शेयर) जारी किए। 6,78,42,284 शेयरों को बिक्री के लिए रखा था। इन शेयरों की कीमत ₹402 प्रति शेयर रखी गई थी। इसमें 15,78,399 शेयर कर्मचारियों के लिए आरक्षित थे। कुल मिलाकर, कंपनी ने 3,027 करोड़ रुपये जुटाए, जिसमें 300 करोड़ रुपये नए शेयरों की बिक्री से आए।

IPO के बाद, कंपनी के शेयर 4 फरवरी से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो गए हैं।

Advertisement
First Published - February 15, 2025 | 2:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement