facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Q3 Results: Reliance की इस कंपनी का तीसरी तिमाही में घाटा बढ़कर पहुंचा ₹3200 करोड़ से भी अधिक

Advertisement

हालांकि, कंपनी की कुल आय (Total Income) बढ़कर ₹5,129.07 करोड़ हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में ₹4,717.09 करोड़ थी।

Last Updated- February 15, 2025 | 1:10 PM IST
Q3 results

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (Reliance Infrastructure Ltd) ने दिसंबर तिमाही में अपने कंसॉलिडेटेड (एकीकृत) नेट लॉस के बढ़ने की जानकारी दी है। इस तिमाही में कंपनी को ₹3,298.35 करोड़ का घाटा हुआ है।

पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का नेट लॉस ₹421.17 करोड़ था। इस बारे में कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है। हालांकि, कंपनी की कुल आय (Total Income) बढ़कर ₹5,129.07 करोड़ हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में ₹4,717.09 करोड़ थी।

इस तिमाही में कंपनी के कुल खर्च (Total Expenses) घटकर ₹4,963.23 करोड़ हो गए, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही में ₹5,068.71 करोड़ थे।

बता दें कि रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड भारत की अग्रणी इंफ्रास्ट्रक्चर और इंजीनियरिंग कंपनियों में से एक है। यह कंपनी ऊर्जा, सड़क, मेट्रो रेल और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में अपनी मजबूत उपस्थिति रखती है।

कंपनी विद्युत उत्पादन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन में सक्रिय है। कंपनी ने कई राज्यों में पावर प्लांट और बिजली वितरण नेटवर्क स्थापित किए हैं, जिससे लाखों उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल रही है।

इसके अलावा कंपनी देशभर में हाईवे, एक्सप्रेसवे और फ्लाईओवर निर्माण के लिए जानी जाती है। मुंबई मेट्रो लाइन 1 जैसी परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद, यह कंपनी शहरी परिवहन के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रही है। बिजली संयंत्र, हवाई अड्डे और अन्य महत्वपूर्ण निर्माण कार्य रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रमुख प्रोजेक्ट्स में शामिल हैं।

Advertisement
First Published - February 15, 2025 | 1:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement