facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Q3 results: टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड का मुनाफा हुआ कम, तीसरी तिमाही में कंपनी ने कमाए सिर्फ 281.92 करोड़ रुपये

Advertisement

कंपनी ने एक साल पहले अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 301.51 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा कमाया था।

Last Updated- January 30, 2025 | 8:52 PM IST
TATA

रोजमर्रा की जरूरत का सामान (FMCG) बनाने वाली प्रमुख कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (TCPL) का दिसंबर, 2024 को समाप्त तीसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 6.5 प्रतिशत घटकर 281.92 करोड़ रुपये रह गया है।

TCPL ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी है। कंपनी ने एक साल पहले अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 301.51 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा कमाया था। समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय 16.81 प्रतिशत बढ़कर 4,443.56 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले की समान अवधि में यह 3,803.92 करोड़ रुपये थी।

दिसंबर तिमाही में TCPL का कुल खर्च 22 प्रतिशत बढ़कर 4,087.07 करोड़ रुपये हो गया। टाटा कंज्यूमर की कुल आय, जिसमें अन्य आय भी शामिल है, 16.34 प्रतिशत बढ़कर 4,495.16 करोड़ रुपये हो गयी। दिसंबर तिमाही में TCPL का कुल ब्रांडेड कारोबार 18.3 प्रतिशत बढ़कर 4,026.15 करोड़ रुपये का हो गया। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 3,403.31 करोड़ रुपये था। TCPL के ब्रांडेड कारोबार में चाय, कॉफी, पानी और अन्य विभिन्न मूल्य वर्धित कारोबार शामिल हैं।

दिसंबर तिमाही में भारत में ब्रांडेड कारोबार से इसका राजस्व 19.31 प्रतिशत बढ़कर 2,833.68 करोड़ रुपये हो गया। TCPL का अंतरराष्ट्रीय ब्रांडेड कारोबार 15.95 प्रतिशत बढ़कर 1,192.47 करोड़ रुपये हो गया। जबकि, गैर-ब्रांडेड कारोबार से इसका राजस्व 446.12 करोड़ रुपये रहा, जो 8.66 प्रतिशत की वृद्धि है।

नतीजों पर टिप्पणी करते हुए कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुनील डिसूजा ने कहा, “हमने वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में कारोबार में 17 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। भारत में पेय पदार्थ और खाद्य पदार्थों खंड में हमने मजबूत प्रदर्शन किया।”

Advertisement
First Published - January 30, 2025 | 8:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement