facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Q4 FY25 Results: HDFC बैंक, ICICI बैंक से लेकर Wipro तक, अगले हफ्ते इन कंपनियों के आएंगे रिजल्ट; निवेशक रखें नजर

Advertisement

पिछले हफ्ते टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और आनंद राठी ने Q4 की कमाई बताकर इस सीजन की शुरुआत की थी।

Last Updated- April 12, 2025 | 2:46 PM IST
Share Market
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो क्रेडिट: Pixabay

अप्रैल शुरू होते ही कॉरपोरेट जगत में हलचल शुरू हो चुकी है, क्योंकि कंपनियां 31 मार्च 2025 को खत्म हुए तिमाही (Q4 FY25) के फाइनेंशियल रिजल्ट्स की घोषणा कर रही हैं। इस हफ्ते यानी 14 से 19 अप्रैल के बीच कई बड़ी कंपनियां अपने रिजल्ट की घोषणा करेंगी। इसमें टेक्नोलॉजी दिग्गज जैसे इंफोसिस और विप्रो से लेकर प्रमुख बैंक जैसे एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और यस बैंक शामिल हैं। इसके अलावा कई मिड-कैप और स्मॉल-कैप कंपनियां भी अपने रिजल्ट्स का ऐलान करेंगी। पिछले हफ्ते टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और आनंद राठी ने Q4 की कमाई बताकर इस सीजन की शुरुआत की थी।

14 से 19 अप्रैल: किन कंपनियों के रिजल्ट आएंगे?

14 अप्रैल को सिर्फ विजी फाइनेंस लिमिटेड अपने Q4 रिजल्ट घोषित करेगी। 15 अप्रैल को बॉम्बे वायर रोप्स, जीएम ब्रुअरीज, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस और इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) जैसी कंपनियां रिजल्ट बताएंगी। 16 अप्रैल को विप्रो, एंजल वन, स्वराज इंजन्स और वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज अपना रिजल्ट शेयर करेंगी। 17 अप्रैल को इन्फोसिस, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस, एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट और टाटा एलेक्सी जैसे बड़े नाम रिजल्ट घोषित करेंगे। 18 अप्रैल को मस्तेक और नेटवर्क 18 मीडिया जैसे नाम शामिल हैं, जबकि 19 अप्रैल को एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और यस बैंक जैसे बड़े बैंक अपने रिजल्ट लाएंगे।

TCS ने की शुरुआत, दिखा मिला-जुला प्रदर्शन

पिछले हफ्ते 10 अप्रैल को टीसीएस ने Q4 FY25 के रिजल्ट की घोषणा की थी। कंपनी ने 12,224 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जो पिछले साल की समान तिमाही के 12,434 करोड़ रुपये से 1.7% कम है। हालांकि, कंपनी की परिचालन आय 64,479 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल के 61,237 करोड़ रुपये से 5.3% ज्यादा है। टीसीएस ने अपने शेयरधारकों के लिए 30 रुपये प्रति शेयर का अंतिम लाभांश भी प्रस्तावित किया है, जिसे वार्षिक आम बैठक में मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इस घोषणा के साथ टीसीएस ने इस तिमाही के लिए कॉरपोरेट नतीजों का आगाज किया। आने वाले दिनों में निवेशक और विश्लेषक अन्य कंपनियों के प्रदर्शन पर नजर रखेंगे, जो भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति को समझने में मदद करेंगे।

Advertisement
First Published - April 12, 2025 | 2:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement