facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Q4 Results: डॉ. रेड्डीज, टॉरंट पावर से लेकर बर्जर पेंट्स तक, किस कंपनी का Q4 में कैसा रहा हाल?

Advertisement

डॉ. रेड्डीज और डिक्सन के मुनाफे में भारी गिरावट आई है, जबकि बर्जर पेंट्स और एनआईआईटी एमटीएस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निवेशकों को खुश किया है

Last Updated- May 12, 2026 | 10:52 PM IST
Q4 Results
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

दवा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज (डीआरएल) ने वित्त वर्ष 26 की मार्च तिमाही के दौरान समेकित शुद्ध लाभ में पिछले साल के मुकाबले 86 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। कंपनी का समेकित शुद्ध लाभ पिछले साल इसी अवधि में दर्ज 1,593 करोड़ रुपये से घटकर 220 करोड़ रुपये रह गया। अमेरिकी बाजार में कैंसर की दवा रेवलिमिड (लेनालिडोमाइड) के डीआरएल के जेनेरिक संस्करण की कमजोर बिक्री के कारण यह गिरावट आई है।

कंपनी का परिचालनगत राजस्व वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में घटकर 7,516 करोड़ रुपये रह गया। इसमें पिछले साल की इसी तिमाही में दर्ज 8,506 करोड़ रुपये की तुलना में 11 प्रतिशत की गिरावट आई है। यह गिरावट ऐसे समय में आई है जब दवा निर्माता के उत्तरी अमेरिकी बाजार के राजस्व में लगातार गिरावट आ रही है, जिसने समूचे वित्त वर्ष 26 के दौरान डीआरएल के कुल राजस्व में 34 प्रतिशत का योगदान किया।

डिक्सन टेक्नॉलजीज का शुद्ध लाभ 36 प्रतिशत घटा

इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सेवाएं देने वाली कंपनी डिक्सन टेक्नॉलजीज का एकीकृत शुद्ध मुनाफा वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में लगभग 36 प्रतिशत घटकर 297.97 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 464.95 करोड़ रुपये था। डिक्सन टेक्नॉलजीज के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 26 के लिए 2 रुपये के अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 10 रुपये की दर से अंतिम लाभांश की सिफारिश की है।

टॉरंट पावर का शुद्ध लाभ घटकर 331 करोड़ रुपये रहा

एकीकृत बिजली कंपनी टॉरंट पावर का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 26 की जनवरी-मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 69 प्रतिशत घटकर 331.49 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एक साल पहले 2024-25 की मार्च तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 1,077.22 करोड़ रुपये था। आलोच्य तिमाही में कंपनी की कुल आय मामूली घटकर 6,476.95 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2024-25 की इसी तिमाही में 6,570.69 करोड़ रुपये थी। कंपनी के निदेशक मंडल ने प्रति शेयर पांच रुपये के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है।

बर्जर पेंट्स के मुनाफे में हुआ 27 प्रतिशत इजाफा

बर्जर पेंट्स इंडिया लिमिटेड का वित्त वर्ष 26 की मार्च तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 27.52 प्रतिशत बढ़कर 335.25 करोड़ रुपये रहा है। इसमें उत्पाद मिश्रण में सुधार और कच्चे माल की कीमतों में नरमी का योगदान रहा। बर्जर पेंट्स इंडिया ने नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 262.91 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। तिमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व 2,868.03 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले यह 2,704.03 था। कुल खर्च 2,380.55 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 2,499 करोड़ रुपये हो गया।

बर्जर पेंट्स ने बताया कि उसके निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए एक रुपये के अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर पर चार रुपये का लाभांश देने की सिफारिश की है। इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी ली जानी है।

एनआईआईटी एमटीएस का मुनाफा 58 प्रतिशत बढ़ा

कॉरपोरेट प्रशिक्षण समाधान मुहैया कराने वाली कंपनी एनआईआईटी एमटीएस ने मंगलवार को बताया कि वित्त वर्ष 26 की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 58.3 प्रतिशत बढ़कर 77.11 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 48.71 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया था।

Advertisement
First Published - May 12, 2026 | 10:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement