facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Q4 Results Today: Bharat Forge का चौथी तिमाही में मुनाफा 77% बढ़ा, शेयरों में शानदार उछाल

Advertisement

बीएसई पर कल्याणी समूह की कंपनी का शेयर 116 रुपये या 9.3 प्रतिशत तक मजबूत होकर 1,356.2 रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

Last Updated- May 08, 2024 | 3:23 PM IST
Bharat Forge
Representative Image

Bharat Forge Share: मोटर व्हीकल कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर भारत फोर्ज लिमिटेड (Bharat Forge) ने आज (बुधवार) चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी के मुनाफे में शानदार उछाल देखने को मिला है। तिमाही नतीजे जारी होते ही कंपनी के शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है।

बीएसई पर कल्याणी समूह की कंपनी का शेयर 116 रुपये या 9.3 प्रतिशत तक मजबूत होकर 1,356.2 रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। खबर लिखते समय, यह 9.47% की तेजी के साथ 1,357.35 के स्तर पर दिखा।

यह भी पढ़ें: Voltas Share Price: Q4 रिजल्ट ने निवेशकों का किया मूड ऑफ, 9 फीसदी तक लुढ़के शेयर

कैसे रहे Bharat Forge के चौथा तिमाही के नतीजे?

भारत फोर्ज लिमिटेड का 31 मार्च 2024 को समाप्त चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 77.8 प्रतिशत बढ़कर 227.12 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी का वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में मुनाफा 127.74 करोड़ रुपये रहा था।

भारत फोर्ज लिमिटेड की समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन आय 4,164.21 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी अवधि में 3,629.05 करोड़ रुपये थी। चौथी तिमाही में कुल व्यय 3,843.55 करोड़ रुपये रहा जो पिछले साल इसी अवधि में 3,469.05 करोड़ रुपये था।

कंपनी के निदेशक मंडल ने आठ मई 2024 को हुई बैठक में 31 मार्च 2024 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए दो रुपये अंकित मूल्य के प्रति शेयर पर 6.50 रुपये का अंतिम लाभांश देने की सिफारिश की है।

यह भी पढ़ें: Toyota का बीते वित्त वर्ष में नेट प्रॉफिट हुआ दोगुना

इसके लिए आगामी वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी आवश्यक होगी। वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का शुद्ध लाभ 910.16 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में यह 508.39 करोड़ रुपये था।

परिचालन आय 15,682.07 करोड़ रुपये रही जो 2022-23 में 12,910.26 करोड़ रुपये थी।

 

Advertisement
First Published - May 8, 2024 | 3:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement