facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Q4 Results Today: आज इन 15 कंपनियों के जारी होंगे Q4 रिजल्ट, शेयरों पर निवेशकों की रहेगी पैनी नजर

Advertisement

Q4 Results Today: M&M Finance ने Q4FY24 पर विचार करने के लिए 23 अप्रैल को होने वाली बोर्ड बैठक को अब बाद की तारीख के लिए टाल दिया गया है, जिसकी सूचना बाद में दी जाएगी।

Last Updated- April 23, 2024 | 12:20 PM IST
Samvardhana Motherson International, Q4 Results

Q4 Results Today: अप्रैल का महीना अपने आखिरी पड़ाव पर है। चालू वित्त वर्ष (FY25) का पहला महीना कंपनियों के लिए चौथी तिमाही (Q4FY24) के नतीजों के ऐलान का समय होता है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, आज यानी 23 अप्रैल को टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस, टाटा एलेक्सी और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया समेत 16 कंपनियां Q4 FY24 के लिए अपने वित्तीय नतीजे जारी करने वाली हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज ने आज जारी होने वाले अपने Q4 रिजल्ट को टाल दिया है।

ये 15 कंपनियां आज चौथी तिमाही के नतीजे जारी करेंगी

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस, टाटा एलेक्सी, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया, साइएंट डीएलएम, हुहटामाकी इंडिया, नेल्को, एक्सिटा कॉटन, आर्टसन इंजीनियरिंग, महिंद्रा ईपीसी इरिगेशन, एलकेपी सिक्योरिटीज, एरो ग्रेनाइट इंडस्ट्रीज, जिंदल होटल और नेटलिंक सॉल्यूशंस के नतीजें 23 अप्रैल को आ सकते हैं।

Also read: Stock Market Updates: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी; Sensex 250 अंक उछला, Nifty 22,400 के पार

M&M Finance आज नहीं जारी करेगी Q4 रिजल्ट

महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड भी आज अपने Q4FY24 का रिजल्ट जारी करने वाली थी। मगर कंपनी को उत्तर पूर्व क्षेत्र (North East region) में अपनी एक ब्रांच में 150 करोड़ की धोखाधड़ी का पता चला है। इसके बाद कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि मार्च 2024 को समाप्त तिमाही के वित्तीय परिणामों (Q4FY24) पर विचार करने के लिए 23 अप्रैल को होने वाली बोर्ड बैठक को अब बाद की तारीख के लिए टाल दिया गया है, जिसकी सूचना बाद में दी जाएगी। इस तरह से अब 15 कंपनियों के रिजल्ट जारी हो सकते हैं।

Q4 रिजल्ट के बाद इन कंपनियों के शेयरों में मूवमेंट की संभावना

आज रिजल्ट न जारी करने की खबर आने के बाद मंगलवार को, BSE पर महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के शेयर खबर लिखे जाते समय 3.08 फीसदी की गिरावट के साथ 270.25 रुपये पर कारोबार कर रहा था। Q4 रिजल्ट के बाद इन 15 कंपनियों के शेयरों में भी मूवमेंट देखने को मिल सकता है। निवेशकों की इन शेयरों पर पैनी नजर बनी रहेगी।

Advertisement
First Published - April 23, 2024 | 11:05 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement