facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सवाल-जवाब: ‘प्रीमियम SUV में डीजल इंजन पसंद कर रहे लोग’: शैलेश चंद्रा

Advertisement

शैलेश चंद्रा ने कहा, 'हम सरकार के साथ बातचीत कर रहे हैं ताकि तेल मार्केटिंग कंपनियों एवं अन्य सभी को करीब 22,000 चार्जर स्थापित करने के लिए प्रेरित किया जा सके।'

Last Updated- October 17, 2023 | 11:38 PM IST
‘There’s high preference for diesel in high-end SUV segment’

उद्योग के रुझान के साथ आगे बढ़ते हुए टाटा मोटर्स ने मंगलवार को अपनी लोकप्रिय एसयूवी हैरियर और सफारी के नए मॉडल का अनावरण किया। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ऐंड टाटा पैसेंजर इले​क्ट्रिक मोबिलिटी के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने इस कार्यक्रम के दौरान शाइन जैकब से खास बातचीत में एसयूवी के भविष्य, इले​​क्ट्रिक वाहन क्षेत्र और बुनियादी ढांचा संबंधी चुनौतियों के बारे में खुलकर चर्चा की। बातचीत के मुख्य अंश:

आप हैरियर और सफारी को नए रंग-रूप में लेकर आ रहे हैं मगर केवल डीजल मॉडल लाने के पीछे क्या सोच है?

इस सेगमेंट में रह महीने करीब 16,000 वाहनों की बिक्री हो रही है। इसमें 80 फीसदी बिक्री डीजल वाले वाहनों की और महज 20 फीसदी बिक्री पेट्रोल इंजन वाले वाहनों की होती है। हमें लगता है​ कि महंगे एसयूवी श्रेणी में लोग डीजल वाहन को पसंद कर रहे हैं। इसलिए हमने डीजल पर ध्यान केंद्रित किया क्योंकि बेहतर ईंधन दक्षता एवं काफी अच्छे टॉर्क परफॉर्मेंस के कारण लोग इसे पसंद करते हैं। हमें लगता है कि पेट्रोल मॉडलों की भी बिक्री बढ़ेगी इसलिए हमने 1.5 लीटर जीडीआई इंजन विकसित करने पर काम शुरू किया है।

सितंबर तिमाही में वाहनों की बिक्री में एसयूवी का हिस्सा 52 फीसदी रहा। क्या यह रुझान जारी रहेगा?

इस सेगमेंट में हमारी हिस्सेदारी 18 से 23 फीसदी के आसपास है। हैचबैक और कारों के विपरीत यह सेगमेंट तगड़ी प्रतिस्पर्धा वाला है। पिछली 6-7 तिमाहियों तक हम इस श्रेणी में अग्रणी रहे हैं। हमारी नजर इस बात पर है कि हमारा हरेक एसयूवी अपनी श्रेणी में शीर्ष मॉडल बने। पंच अपनी श्रेणी में नंबर वन है और हैरियर-सफारी भी अपनी श्रेणी में दूसरे पायदान पर है। आगे हम कर्व और सिएरा को ईवी और पेट्रोल-डीजल दोनों श्रे​णियों में लाएंगे।

आप ईवी पर काफी ध्यान दे रहे हैं, मगर प्रतिस्पर्धा से भी जूझ रहे हैं..

प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ हमारा बाजार भी बढ़ रहा है। हमारी वृद्धि दर हमेशा 50 फीसदी से ऊपर रही है। पिछले साल प्रति तिमाही हमारी बिक्री 11 से 12 हजार वाहनों की रही थी मगर इस साल की दो तिमाहियों के दौरान यह आंकड़ा बढ़कर करीब 19 से 20 हजार हो गया है। तगड़ी प्र्रतिस्पर्धा के बावजूद बिक्री बढ़ी है। चार्जिंग बुनियादी ढांचे पर ध्यान देना सबसे महत्त्वपूर्ण होगा। सरकार को भी इस पर जोर देना चाहिए।

बुनियादी ढांचा संबंधी बाधाओं को दूर करने के लिए क्या उपाय किए जा रहे हैं?

हम सरकार के साथ बातचीत कर रहे हैं ताकि तेल मार्केटिंग कंपनियों एवं अन्य सभी को करीब 22,000 चार्जर स्थापित करने के लिए प्रेरित किया जा सके। आगे हमें लंबी दूरी तक सफर करने वाले ​तमाम वाहन दिखेंगे जो आज मौजूद नहीं हैं।

Advertisement
First Published - October 17, 2023 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement