facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बार-बार विमान दुर्घटना के शिकार, सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

Advertisement

विमान दुर्घटनाओं का सबसे आम कारण इंजीनियरिंग दोष रहा है, जिसमें टकराने से लेकर अन्य हादसे शामिल होते हैं।

Last Updated- June 12, 2025 | 11:25 PM IST
Plane crashed near Ahmedabad airport
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद समग्र हवाई सुरक्षा व्यवस्था पर दोबारा ध्यान केंद्रित हुआ है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इस साल अब तक ऐसी दो बड़ी विमान दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

वर्तमान में दुर्घटना का शिकार विमान बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर 2023 में भी हादसों के मामलों में दूसरे नंबर पर था। अधिकांश विमानन दुर्घटनाएं लैंडिंग के दौरान होती हैं और इसके बाद टेकऑफ के दौरान विमान गिरने की घटनाएं सबसे अधिक होती हैं।

भले ही अहमदाबाद में दुर्घटना शेड्यूल विमान बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर के साथ हुई, लेकिन 2023 में अधिक हवाई दुर्घटनाएं चार्टर्ड उड़ान और फ्लाइंग ट्रेनिंग के दौरान हुए।

एक बात और, विमान दुर्घटनाओं का सबसे आम कारण इंजीनियरिंग दोष रहा है, जिसमें टकराने से लेकर अन्य हादसे शामिल होते हैं।

परिचालन के दौरान लैंडिंग से संबंधित घटनाएं 2022 से 2023 तक बढ़ी हैं, जबकि टेकऑफ से संबंधित दुर्घटनाओं में इस दौरान कमी आई है। साल 2023 में बोइंग विमानों के साथ सबसे अधिक दुर्घटनाएं उड़ान के दौरान दर्ज की गईं।

Advertisement
First Published - June 12, 2025 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement