facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

क्विक कॉमर्स कंपनियां विदेशी निवेश का कर रही दुरुपयोग! छोटे दुकानदारों पर संकट; कैट ने लिखा पीयूष गोयल को लिखा पत्र

Advertisement

कैट का आरोप है कि ये कंपनियां भी रिटेल क्षेत्र को नुकसान पहुंचाने के लिए क्विक कॉमर्स का इस्तेमाल कर रही हैं।

Last Updated- December 30, 2024 | 6:12 PM IST
quick commerce

करीब 7 करोड़ व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (सीएआईटी) यानी कैट ने केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर उनका ध्यान क्विक कॉमर्स कंपनियों की ओर से किए जा रहे कानूनों और नियमों के कथित उल्लंघन की ओर खींचा है।

अपने पत्र में कैट ने आरोप लगाया है कि कैसे ये कंपनियां देश के रिटेल बाजार को खराब करने के लिए विदेशी निवेश का दुरुपयोग कर रही हैं, जिससे छोटे दुकानदारों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो रहा है। कैट ने शुरू में इस मुद्दे पर एक श्वेत पत्र जारी किया था। इसकी एक प्रति गोयल को भी भेजी गई थी। संगठन अब सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र के साथ श्वेत पत्र (व्हाइट पेपर) भी भेज रहा है।

सीएआईटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया ने जोमैटो के स्वामित्व वाले ब्लिंकइट, इंस्टामार्ट (स्विगी) और जेप्टो जैसे क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्मों पर विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) के जरिये मिलने वाले धन का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि ये कंपनियां आपूर्तिकर्ताओं को नियंत्रित करती हैं, इन्वेंट्री पर दबदबा रखती हैं और मनमाने ढंग से उत्पादों की कीमतें तय करती हैं। उनका मुख्य उद्देश्य पड़ोस की छोटी-छोटी किराना दुकानों को खत्म करना और उनके ग्राहकों पर कब्जा जमाना है। कैट का आरोप है कि ये कंपनियां भी रिटेल क्षेत्र को नुकसान पहुंचाने के लिए क्विक कॉमर्स का इस्तेमाल कर रही हैं।

WATCH : amazon, flipkart, blinkit जैसी e-commerce कंपनियों में delivery boys नौकरी की सच्चाई..

 

Advertisement
First Published - December 29, 2024 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement