facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

क्विक कॉमर्स ऑर्डर में 85% की सालाना बढ़ोतरी, फास्ट डिलीवरी ने त्योहारों में बिक्री बढ़ाई

Advertisement

त्योहारी सीजन के पहले सप्ताह में क्विक कॉमर्स ऑर्डर 85% बढ़े, FMCG, हेल्थ, वेलनेस और इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की मांग ने वृद्धि में योगदान दिया

Last Updated- September 29, 2025 | 10:49 PM IST
e commerce
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

ई-कॉमर्स से जुड़े सॉफ्टवेयर सेवा मंच यूनिकॉमर्स के विश्लेषण के अनुसार, त्योहारों के सीजन की सेल के पहले सप्ताह के दौरान क्विक कॉमर्स के ऑर्डर की संख्या में सालाना 85 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि देखी गई। दूसरी ओर, सामान्य ई-कॉमर्स के ऑर्डर की संख्या में 21 प्रतिशत की सालाना वृद्धि हुई।

यह रुझान ग्राहकों की तेज डिलीवरी को दी जा रही तरजीह को उजागर करता है, जिसके कारण इस साल की त्योहारी बिक्री में क्विक कॉमर्स वृद्धि के एक प्रमुख चालक के रूप में स्थापित हुआ है। यह तुलना पिछले वर्ष की समान छह-दिवसीय अवधि (26 सितंबर 2024 से शुरू) और इस वर्ष की बिक्री अवधि के बीच की गई है, जो विभिन्न प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग तारीख में शुरू हुई थी। यह विश्लेषण दोनों वर्षों में त्योहारी सेल के पहले सप्ताह के दौरान यूनिकॉमर्स के प्रमुख प्लेटफॉर्म यूनीवेयर द्वारा प्रोसेस किए गए 4 करोड़ से अधिक लेनदेन पर आधारित है।

इस अवधि के दौरान समग्र वृद्धि को बढ़ाने वाली प्रमुख श्रेणियों में एफएमसीजी उत्पाद शामिल थे, जिनमें हेल्दी फूड्स सबसे आगे थे, इसके बाद सौंदर्य और वेलनेस, हेल्थ एवं फार्मा जिसमें न्यूट्रास्यूटिकल्स और सप्लीमेंट्स की अच्छी मांग देखी गई, साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स सामान भी इसमें शामिल रहे जो होम अप्लायंसेज और घर की सजावट से जुड़े सामानों की बढ़ी हुई बिक्री से प्रेरित थे।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि बिक्री माध्यमों के एकीकरण के कारण, ब्रांड वेबसाइट के कारोबार में भी 31 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो मुख्य रूप से ब्यूटी और वेलनेस सेगमेंट के कारण थी जिसमें मेकअप, पर्सनल केयर, और हाइजीन उत्पाद शामिल हैं। फैशन श्रेणी में मुख्य रूप से परिधान और आभूषण शामिल हैं जिन्होंने मजबूत वृद्धि दर्ज की।

भौगोलिक संदर्भ में भी देखा जाए तो मझोले और छोटे शहरों की ऑर्डर की संख्या में एक महत्वपूर्ण हिस्सेदारी रही जो पहले त्योहारी सप्ताह के दौरान कुल त्योहारी बिक्री का सामूहिक रूप से लगभग 58 प्रतिशत था। विश्लेषण के अनुसार, महानगरों और बड़े शहरों में ऑर्डर की संख्या में 22 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, वहीं मझोले शहरों और छोटे शहरों में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि मझोले शहरों और छोटे शहरों से ऑर्डर की संख्या में लगातार वृद्धि वास्तव में संकेत देती है कि त्योहारों के मौसम में मांग को बढ़ाने में इन शहरों की अहमियत बढ़ रही है।

Advertisement
First Published - September 29, 2025 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement