facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Radisson का अयोध्या में विस्तार, 2027 में खुलेगा 150 कमरों वाला होटल!

Radisson hotel in ayodhya : EaseMyTrip और Jeewani ग्रुप के साथ मिलकर रेडिसन ब्लू अयोध्या में दूसरा होटल खोलेगा

Last Updated- February 20, 2024 | 3:40 PM IST
Radisson- रेडिसन

रेडिसन होटल ग्रुप, EaseMyTrip और Jeewani ग्रुप के साथ मिलकर अयोध्या में 150 कमरों वाला रेडिसन ब्लू होटल बना रहा है। इसकी घोषणा उन्होंने मंगलवार को की। होटल 2027 में ऑपरेशनल हो जाएगा। पिछले दिनों रेडिसन ने पार्क इन के साथ अयोध्या में डेब्यू की घोषणा की थी। इस तरह से यह उनका दूसरा होटल होगा।

राम मंदिर से 2 किलोमीटर की दूरी पर होगा होटल

घोषणा करते हुए कंपनी ने कहा, यह होटल अयोध्या में श्री राम मंदिर से 2 किलोमीटर दूर होगा। यह हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन के पास भी है और नेशनल हाइवे-27 के जरिए यहां पहुंचा जा सकता है।

रेडिसन होटल समूह के चेयरमेन केबी काचरू ने कहा कि उन्होंने अयोध्या में एक और होटल खोलने का फैसला किया क्योंकि बहुत से लोग इस पावन शहर को देखना चाहते हैं।

Also Read: JSW ग्रुप और Volkswagen की EV मेन्युफेक्चरिंग शुरू करने की योजना, जल्द हो सकता है समझौता

कंपनी की आगे भी विस्तार की योजना

रेडिसन होटल ग्रुप के केबी कचरू ने कहा कि अयोध्या उनके लिए एक बड़ा बाजार है। उनकी 2024 और उसके बाद भी वहां विस्तार करने की योजना है। मेहमान 2-5 किलोमीटर के भीतर आसपास के धार्मिक स्थलों जैसे हनुमान गढ़ी, कनक भवन, नागेश्वरनाथ मंदिर और त्रेता के ठाकुर के दर्शन कर सकते हैं।

जीवनी हॉस्पिटैलिटी के डायरेक्टर ध्रुव जीवनी ने कहा कि वे अपनी विशेषज्ञता का उपयोग करके मेहमानों को अयोध्या में एक शानदार अनुभव देना चाहते हैं।

EaseMyTrip के सीईओ और को-फाउंडर निशांत पिट्टी ने कहा कि वे शहर में हॉस्पिटैलिटी ऑप्शन को बेहतर बनाने और यात्रियों को शानदार अनुभव देने के लिए समर्पित हैं।

रेडिसन ने इसके पहले पहले वृन्दावन, उत्तर प्रदेश और उज्जैन मध्य प्रदेश में ब्रांडेड होटल खोलने की योजना की घोषणा की थी।

First Published - February 20, 2024 | 3:40 PM IST

संबंधित पोस्ट