facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एमेजॉन, फ्लिपकार्ट के गोदामों पर छापेमारी

Advertisement

छापेमारी में बगैर आईएसआई मार्क और फर्जी आईएसआई लेबल के 3,500 से ज्यादा उत्पाद जब्त किए गए।

Last Updated- March 27, 2025 | 11:28 PM IST
Flipkart and Amazon

भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने दिल्ली में एमेजॉन सहित कई ई-कॉमर्स कंपनियों के गोदामों पर छापे मारे और लगभग 70 लाख रुपये मूल्य के 3,500 से अधिक गैर-प्रमाणित उत्पाद जब्त किए। बीआईएस ने एक बयान में कहा है कि यह छापेमारी उपभोक्ता संरक्षण के लिए गुणवत्ता मानकों के अनुपालन को बढ़ावा देने के उसके मौजूदा अभियान का हिस्सा थे।

इस सप्ताह की शुरुआत में, बीआईएस ने दिल्ली के मोहन कोऑपरेटिव औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एमेजॉन सेलर्स प्राइवेट लिमिटेड के गोदामों में तलाशी और जब्ती अभियान चलाया था। 15 घंटे तक चली इस छापेमारी में बगैर आईएसआई मार्क और फर्जी आईएसआई लेबल के 3,500 से ज्यादा उत्पाद जब्त किए गए।

ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट की त्रिनगर स्थित सहायक कंपनी इंस्टाकार्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड पर की गई एक अन्य छापेमारी में, आवश्यक आईएसआई मार्क और निर्माण की तारीख के बिना भेजे जाने के लिए पैक किए गए स्पोर्ट्स फुटवियर का स्टॉक जब्त किया गया।

Advertisement
First Published - March 27, 2025 | 11:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement