facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रेलवे ने कोच नहीं, वंदे भारत की सीट, अंदरूनी पैनल का ऑर्डर दिया है : Tata Steel

Advertisement
Last Updated- March 26, 2023 | 9:52 PM IST
Vande Bharat Express

‘वंदे भारत’ ट्रेन के लिए टाटा स्टील दिए गए ऑर्डर के संबंध में कंपनी ने स्पष्ट किया है कि रेलवे ने वंदे भारत ट्रेन की सीटों और अंदरूनी पैनलों का ऑर्डर दिया है। यह उसके कोच या डिब्बों के विनिर्माण का ऑर्डर नहीं है।

टाटा स्टील के प्रौद्योगिकी और नई सामग्री कारोबार विभाग के उपाध्यक्ष देवाशीष भट्टाचार्य ने पीटीआई-भाषा से कहा, “टाटा स्टील 225 करोड़ रुपये के ऑर्डर के तहत वंदे भारत रेल के 23 डिब्बों के लिए हल्की सीटें और 16 डिब्बों के लिए फाइबर से लैस पॉलिमर कम्पोजिट-आधारित अंदरूनी पैनल की आपूर्ति करेगी।”

कुछ मीडिया संस्थानों ने खबर चलाई थी कि टाटा स्टील को वंदे भारत रेल के डिब्बे बनाने का ऑर्डर मिला है, जो कि ‘गलत और निराधार है। हमें डिब्बों के विनिर्माण का ऑर्डर नहीं मिला है।’

उन्होंने कहा, “टाटा स्टील को ठेके की पूरी प्रक्रिया से गुजरने के बाद यह ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर 225 करोड़ रुपये का था।”

Advertisement
First Published - March 26, 2023 | 2:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement