facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Indigo में 5 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी बेच सकते हैं राकेश गंगवाल

Advertisement

म लागत वाली विमानन कंपनी इंडिगो के पास 358 विमानों का भारत का सबसे बड़ा एयरलाइन बेड़ा है और इसकी बाजार हिस्सेदारी 62% से अधिक है।

Last Updated- March 09, 2024 | 8:57 AM IST
IndiGO

एयरलाइन कंपनी इंडिगो के को-फाउंडर राकेश गंगवाल इसकी पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन में 5 फीसदी से ज्यादा की हिस्सेदारी बेच सकते हैं। सीएनबीसी टीवी-18 ने अपने सूत्रों के हवाले से ये सूचना शेयर की है कि राकेश गंगवार इंटरग्लोब एविएशन में 5.8 फीसदी की अपनी हिस्सेदारी बेच सकते हैं।

हालांकि इससे पहले ये जानकारी सामने आई थी कि गंगवाल केवल 3.3 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रहे हैं। लेकिन अब की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 5.8 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के पीछे कारण फंड जुटाना है। राकेश गंगवाल इस हिस्सेदारी की बिक्री से करीब 6,600 करोड़ रुपये जुटाना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें- IndiGo Q3 results: तीसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट दोगुना से ज्यादा उछला, राजस्व बढ़कर ₹19,452 करोड़

इस बिक्री की डिटेल्स के बारें में बात करें तो इसके लिए फ्लोर प्राइस 2,925 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

पहले भी बेच चुके हैं हिस्सेदारी

गंगवाल और उनके परिवार के ट्रस्ट के पास सामूहिक रूप से इंटरग्लोब का करीब 25 प्रतिशत हिस्सा है। फरवरी 2022 में अपने इस्तीफे के बाद से इंटरग्लोब एविएशन में गंगवार परिवार ने हिस्सेदारी कम करना शुरू किया था। उसी समय गंगवाल परिवार ने 4 प्रतिशत हिस्सेदारी 2,900 करोड़ रुपये में बेची थी इसके बाद सितंबर महीने में भी 2.8 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची गई। इसके बाद अगस्त 2023 में हुई एक और ब्लॉक डील में भी गंगवाल ने 45 करोड़ डॉलर के शेयर बेचे थे।

ये भी पढ़ें- गुड न्यूज! IndiGo ने फ्यूल सरचार्ज हटाने का किया ऐलान, कम हो सकती है टिकट प्राइस

₹2,998 करोड़ का शुद्ध लाभ

विमानन दिग्गज इंडिगो (IndiGo) ने दिसंबर, 2023 को समाप्त तिमाही के नतीजो के अनुसार कंपनी ने ₹2,998 करोड़ का शुद्ध लाभ कमाया, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 1,418 करोड़ रुपये था।

इस बीच, परिचालन से राजस्व बढ़कर ₹19,452 करोड़ हो गया।

हवाई यात्रा के लिए मजबूत मांग से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है। कम लागत वाली विमानन कंपनी इंडिगो के पास 358 विमानों का भारत का सबसे बड़ा एयरलाइन बेड़ा है और इसकी बाजार हिस्सेदारी 62% से अधिक है।

Advertisement
First Published - March 9, 2024 | 8:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement