facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

राकेश गंगवाल इंडिगो में फिर बेचेंगे अपनी हिस्सेदारी, 6800 करोड़ रुपये की बड़ी डील की संभावना

Advertisement

सूत्रों ने बताया कि लेन-देन के लिए फ्लोर प्राइस 5,175 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है जो पिछले बंद भाव 5,424 रुपये से करीब 4.6 फीसदी कम है।

Last Updated- May 26, 2025 | 11:26 PM IST
IndiGo
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो एयरलाइंस) के सह-संस्थापक राकेश गंगवाल के ब्लॉक डील के जरिये 6,800 करोड़ रुपये में अपनी 3.4 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की उम्मीद है। भारत की सबसे बड़ी विमानन कंपनी में अपनी हिस्सेदारी धीरे-धीरे कम करने की यह गंगवाल की दीर्घकालिक योजना का हिस्सा है।  इस कंपनी की स्थापना उन्होंने अगस्त 2006 में राहुल भाटिया के साथ मिलकर की थी।

सूत्रों ने बताया कि लेन-देन के लिए फ्लोर प्राइस 5,175 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है जो पिछले बंद भाव 5,424 रुपये से करीब 4.6 फीसदी कम है। फिलहाल, गंगवाल और उनकी संबंधित इकाइयों के पास इंडिगो की 13.53 फीसदी हिस्सेदारी है। पिछले कुछ वर्षों में, राकेश गंगवाल और उनकी संबंधित इकाइयों ने कई ब्लॉक डील के जरिये धीरे-धीरे इंडिगो में अपनी हिस्सेदारी घटाई है। 

पिछले साल अगस्त में गंगवाल और उनके परिवार के ट्रस्ट ने 10,500 करोड़ रुपये में 5.83 फीसदी हिस्सेदारी बेची थी। उससे पहले मार्च में उन्होंने 6,786 करोड़ रुपये में 6 फीसदी हिस्सेदारी की बिक्री की थी। अगस्त 2023 में उनकी पत्नी शोभा गंगवाल ने 2,802 करोड़ रुपये में अपनी 3 फीसदी और फरवरी में परिवार ने 2,900 करोड़ रुपये में 4 फीसदी हिस्सेदारी बेची थी। उससे पहले, सितंबर 2022 में भी करीब 2,000 करोड़ रुपये में 2.8 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची गई थी।

Advertisement
First Published - May 26, 2025 | 10:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement