facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस सेल, जन्माष्टमी के दौरान मजबूत रुझानों से उत्साहित फ्लिपकार्ट मिनट्स को त्योहारी सत्र से उम्मीदें

Advertisement

‘फ्लिपकार्ट मिनट्स’ ऑर्डर की संख्या को हर 45 दिन में दोगुना कर रही है और देशभर में 800 गोदाम खोलने के अपने लक्ष्य की आधी दूरी तय कर चुकी है।

Last Updated- August 18, 2025 | 10:51 PM IST
Google will invest 350 million dollars in Flipkart, IT company has a big plan regarding AI and Gen AI Flipkart में गूगल करेगी 35 करोड़ डॉलर का निवेश, AI और Gen AI को लेकर IT कंपनी का बड़ा प्लान

वॉलमार्ट समर्थित ई-कॉमर्स मंच फ्लिपकार्ट की त्वरित आपूर्ति सेवा ‘फ्लिपकार्ट मिनट्स’ रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस सेल और जन्माष्टमी के दौरान के मजबूत रुझानों को देखते हुए आगामी त्योहारों को लेकर बेहद उत्साहित है।  अगस्त, 2024 में शुरू हुई ‘फ्लिपकार्ट मिनट्स’ सेवा के एक साल पूरे हो गए हैं। परिचालन के पहले साल में इसके कारोबार में मासिक आधार पर 50 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई।

कंपनी ने सोमवार को कहा कि वह ऑर्डर की संख्या को हर 45 दिन में दोगुना कर रही है और देशभर में 800 गोदाम खोलने के अपने लक्ष्य की आधी दूरी तय कर चुकी है। फ्लिपकार्ट की यह सेवा फिलहाल देश के 19 शहरों और 2,900 से अधिक पिनकोड में सक्रिय है। इस मंच पर 900 से अधिक श्रेणी के उत्पाद उपलब्ध हैं।

फ्लिपकार्ट मिनट्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमंत बद्री ने कहा, ‘हम त्योहारों को लेकर बेहद आशावादी हैं और उपभोक्ताओं की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए तैयार हैं।’ कंपनी ने आगामी त्योहारी सत्र को देखते हुए आवश्यक वस्तुओं, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक्स और उपहार खंड में स्टॉक बढ़ाना शुरू कर दिया है। 

Advertisement
First Published - August 18, 2025 | 10:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement