facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत में विमानों के डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग की दिशा में काम करेगी सरकार: राममोहन नायडू

Advertisement

नायडू ने पिछले महीने कहा था कि सरकार भारत में वाणिज्यिक विमानों का विनिर्माण शुरू करने की योजना को आगे बढ़ाने के लिए एक विशेष इकाई स्थापित करेगी।

Last Updated- October 21, 2024 | 6:24 PM IST
Government will extend 'Udaan' scheme for 10 more years: Naidu सरकार ‘उड़ान’ योजना को 10 साल के लिए और बढ़ाएगी : नायडू

नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने सोमवार को कहा कि सरकार उद्योग जगत की मदद से भारत में विमानों की ‘डिजाइनिंग’ तथा विनिर्माण की दिशा में काम करेगी। भारतीय वायुयान विधेयक 2024 को अगस्त में लोकसभा द्वारा पारित किया गया था। इसमें विमान के ‘डिजाइन’ तथा विनिर्माण को विनियमित करने के प्रावधान शामिल हैं, जो आत्मनिर्भर भारत पहल को बल देता है।

मंत्री ने कहा, ‘‘ हम भारत में ही विमानों को ‘डिजाइन’ और उनका विनिर्माण करना चाहते हैं। हम एचएएल (हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड), एनएएल (नेशनल एयरोस्पेस लैबोरेटरीज) तथा अन्य उद्योग भागीदारों से सहायता ले रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ निकट भविष्य में हम ऐसी स्थिति चाहते हैं जहां हम न केवल घरेलू मांग के लिए बल्कि पूरी दुनिया की मांग के लिए भी विमानों का निर्माण करें… हम इस दिशा में आगे बढ़ने जा रहे हैं।’’

सार्वजनिक क्षेत्र की एचएएल पहले से ही छोटे नागरिक विमानों का विनिर्माण कर रही है, लेकिन छोटे पैमाने पर। भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते नागर विमानन बाजारों में से एक है। भारतीय विमानन कंपनियों ने 1,200 से अधिक विमानों का ठेका दे रखा है।

भारत विमान विनिर्माताओं बोइंग और एयरबस के लिए एक प्रमुख बाजार भी है। नायडू ने पिछले महीने कहा था कि सरकार भारत में वाणिज्यिक विमानों का विनिर्माण शुरू करने की योजना को आगे बढ़ाने के लिए एक विशेष इकाई स्थापित करेगी।

Advertisement
First Published - October 21, 2024 | 6:24 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement