facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रैपिडो ने जुटाए 24 करोड़ डॉलर; 3 अरब डॉलर के मूल्यांकन के साथ उबर और ओला को देगी कड़ी टक्कर

Advertisement

रैपिडो ने कहा है कि उसका मकसद किफायती परिवहन की कमियां दूर करना और रोजगार के लचीले अवसर मुहैया कराना है, क्योंकि मझोले शहरों और उनसे इतर मांग बढ़ रही है

Last Updated- May 15, 2026 | 10:25 PM IST
Rapido
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म रैपिडो ने रकम जुटाने के नए दौर में 24 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। इससे उसका मूल्यांकन 3 अरब डॉलर हो गया है। इस रकम से कंपनी को बड़ी प्रतिस्पर्धी उबर और ओला से मुकाबला करने के लिए अपनी वित्तीय स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी।

रकम जुटाने के इस दौर की अगुआई प्रोसस ने की। इसमें वेस्टब्रिज कैपिटल, ऐक्सल और अन्य निवेशकों की भी भागीदारी रही। यह 73 करोड़ डॉलर की प्राथमिक और द्वितीयक वित्तीय सहायता का हिस्सा है। डेटा प्लेटफॉर्म ट्रैक्सन के अनुसार इससे पहले रैपिडो का मूल्यांकन लगभग 2.3 अरब डॉलर था।

रैपिडो ने कहा है कि उसका मकसद किफायती परिवहन की कमियां दूर करना और रोजगार के लचीले अवसर मुहैया कराना है, क्योंकि मझोले शहरों और उनसे इतर मांग बढ़ रही है। नई पूंजी का इस्तेमाल कंपनी का परिचालन ‘तेजी से बढ़ते क्षेत्रों’ में विस्तार में किया जाएगा। साथ ही बड़े महानगरों में इसकी मुख्य सेवाओं का विस्तार भी जारी रहेगा।

Also Read: अमेरिका में तेल-गैस इंजन मॉडल बरकरार रखेगी JLR, EV की घटती मांग के बीच रणनीति में बदलाव

कंपनी के सह-संस्थापक अरविंद सांका ने कहा, ‘रैपिडो में हमने हमेशा माना है कि परिवहन का असली मापदंड न केवल पूरी की गई राइड है, बल्कि कमाई गई जीविका भी है। यह निवेश दोनों मामलों में तेजी लाने में हमारी क्षमता बढ़ाएगा। उन्होंने कहा, ‘हम उन बाजारों में पैठ बढ़ाने जा रहे हैं, जहां मांग है, लेकिन आपूर्ति छितराई हुई है। हम आपूर्ति मजबूत करने, तकनीक बनाने और अपनी मल्टी-मॉडल मौजूदगी बढ़ाने पर ध्यान देंगे, वह भी कहीं अधिक तेज रफ्तार और इरादे के साथ।’ 

प्रोसस में भारतीय पारि​स्थितिकी तंत्र के प्रमुख आशुतोष शर्मा ने कहा कि परिवहन देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था का ‘बुनियादी आधार’ बनती जा रही है। शर्मा ने कहा, ‘हमारा निवेश पहुंच और रोजगार के संबंध में रैपिडो की वास्तविक, बड़े स्तर की चुनौतियों का समाधान करते हुए स्थायी रूप से इसे बढ़ाने की क्षमता में हमारा मजबूत विश्वास दर्शाता है।’

वेस्टब्रिज कैपिटल के सह-संस्थापक और प्रबंध साझेदार सुमीर चड्ढा ने कहा, ‘खर्च उठाने की क्षमता, दक्षता और ड्राइवरों के सशक्तिकरण पर रैपिडो का जोर उपभोक्ताओं के साथ लगातार मजबूती से जुड़ा हुआ है। हमें इस टीम का समर्थन जारी रखने में खुशी हो रही है, क्योंकि वे अपने प्लेटफॉर्म का विस्तार कर रहे हैं और विकास के अगले चरण की शुरुआत कर रहे हैं।’

Advertisement
First Published - May 15, 2026 | 9:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement