facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फ्रैंचाइजी कारोबार पर Rasna की नजर

Advertisement

Rasna ग्रुप के चेयरमैन पिरुज खंबाटा ने कहा, ‘हमारे पास पहले से ही ऐसी 3-4 भागीदारियां हैं और अन्य की तलाश कररहे हैं।’

Last Updated- March 12, 2024 | 11:31 PM IST
Rasna

लोकप्रिय इंस्टैंट ड्रिंक निर्माता रसना विदेश में निर्माण के लिए फ्रैंचाइजी व्यवस्था पर विचार कर रही है। कंपनी चाहती है कि उससे जुड़ने वाले फ्रैंचाइजी संयंत्र और मशीनरी पर निवेश करें, साथ ही दैनिक परिचालन की जिम्मेदारी संभालें। रसना उन्हें तकनीकी मदद और कुछ वित्तीय सहायता मुहैया कराएगी। वह गुणवत्ता नियंत्रण, विपणन और वितरण पर भी ध्यान देगी।

रसना ग्रुप के चेयरमैन पिरुज खंबाटा ने कहा, ‘हमारे पास पहले से ही ऐसी 3-4 भागीदारियां हैं और अन्य की तलाश कररहे हैं।’

बांग्लादेश और नेपाल ऐसे देश हैं जहां ऐसे समझौते किए गए हैं। मिस्र, इंडोने​शिया और फिलिपींस में फ्रैंचाइजी समझौतों के लिए बातचीत चल रही है।

रसना की करीब 30-35 प्रतिशत बिक्री निर्यात से आती है और वह अगले कुछ वर्षों तक इसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत करना चाहती है। मौजूदा समय में रसना की पहुंच 60 देशों में है। खंबाटा को वित्त वर्ष 2024 में निर्यात खंड द्वारा सालाना आधार पर 30-35 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज किए जाने का अनुमान है।

Advertisement
First Published - March 12, 2024 | 11:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement