facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rasna की रेडी-टु-ड्रिंक सेगमेंट में धमाकेदार एंट्री, खरीदा Jumpin ब्रांड; ₹1,000 करोड़ के मार्केट पर नजर

Advertisement

कंपनी ने कहा कि यह गैर-कार्बोनेटेड पेय पदार्थ श्रेणी में अपनी स्थिति मजबूत करने और विविधता लाने के व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप है।

Last Updated- May 19, 2025 | 11:45 PM IST
Rasna
Representative Image

रसना ने पेय ब्रांड जम्पिन का अधिग्रहण करते हुए रेडी-टु-ड्रिंक (आरटीडी) बाजार में प्रवेश किया है। स्वतंत्र रूप से जम्पिन का मूल्य 350 करोड़ रुपये आंका गया है। कंपनी की इस ब्रांड के साथ रेडी-टु-ड्रिंक कारोबार में 1,000 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी हासिल करने पर नजर है। कंपनी ने कहा कि यह
गैर-कार्बोनेटेड पेय पदार्थ श्रेणी में अपनी स्थिति मजबूत करने और विविधता लाने के व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप है। इस ब्रांड का अ​धिग्रहण हर्शेस इंडिया से किया गया था। लेकिन इसका मूल मालिक गोदरेज समूह था। सूत्र के अनुसार इस ब्रांड का अ​धिग्रहण 350 करोड़ रुपये से कुछ कम पर हुआ है।

आईएमएआरसी समूह के अनुसार फलों के रस का भारत का बाजार साल 2033 तक 1,22,855 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है जो साल 2025 से 2033 के दौरान 11.90 प्रतिशत की सीएजीआर (चक्रवृद्धि वार्षिक दर) दर्शाता है। कंपनी ने विज्ञप्ति में कहा कि स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती के प्रति उपभोक्ताओं की बढ़ती जागरूकता के साथ-साथ प्राकृतिक और पोषक तत्वों से भरपूर पेय पदार्थों की बढ़ती मांग मुख्य रूप से इस बाजार की वृद्धि को बढ़ावा दे रही है।

रसना के ग्रुप चेयरमैन पिरुज खंबाटा ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘पाउडर ड्रिंक वाली कंई कंपनियों ने रेडी-टु-ड्रिंक बाजार में उतरने की कोशिश की है, लेकिन यह आसान नहीं है। अब इस बाजार में प्रवेश करने के साथ हम महज कंसन्ट्रेट की तुलना में कहीं बड़े परिदृश्य की बात कर रहे हैं। रेडी-टु-ड्रिंक बहुत बड़ी श्रेणी है और हम निश्चित रूप से इसमें प्रवेश करना चाहते हैं।’उन्होंने कहा कि कंपनी अपना खुद का ब्रांड बना सकती थी, लेकिन किसी ब्रांड को बनाने की लागत बहुत अधिक होती है और इसमें समय लगता है।

कंपनी जून में अपना उत्पाद पेश करेगी और इसकी कीमत 10 रुपये से शुरू होगी और इसमें विभिन्न स्वादों के साथ कई स्टॉक-कीपिंग इकाई होंगी। जम्पिन को आधुनिक खुदरा और ई-कॉमर्स सहित पूरे देश में पेश किया जाएगा।

Advertisement
First Published - May 19, 2025 | 10:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement