facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

उद्योग जगत में छाया मातम, FICCI ने कहा- रतन टाटा ने उद्यमियों की कई पीढ़ियों को किया प्रेरित

Advertisement

भारतीय वाणिज्य एंव उद्योग मंडल (एसोचैम) ने रतन टाटा को एक प्रतिष्ठित व्यक्ति बताया, जिनका प्रभाव भारतीय उद्योग जगत से परे फैला है।

Last Updated- October 10, 2024 | 3:28 PM IST
FILE PHOTO: Ratan Tata, chairman emeritus of Tata Sons
FILE PHOTO: Ratan Tata, chairman emeritus of Tata Sons

उद्योग मंडल फिक्की ने उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर बृहस्पतिवार को शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक ऐसा आदर्श बताया, जिन्होंने नैतिक पूंजीवाद के अपने दृष्टिकोण से उद्यमियों की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया।

फिक्की के अध्यक्ष अनीश शाह ने कहा, ‘‘ फिक्की रतन टाटा को न केवल एक सफल व्यवसायी के रूप में, बल्कि एक आदर्श व्यक्ति के रूप में भी याद करता है, जिन्होंने ईमानदारी, विनम्रता तथा सामाजिक जिम्मेदारी के मूल्यों को अपनाया।’’

इसी तरह भारतीय वाणिज्य एंव उद्योग मंडल (एसोचैम) ने रतन टाटा को एक प्रतिष्ठित व्यक्ति बताया, जिनका प्रभाव भारतीय उद्योग जगत से परे फैला है।

एसोचैम के महासचिव दीपक सूद ने कहा, ‘‘ टाटा ने न केवल विविधतापूर्ण टाटा समूह को दुनिया के कई देशों में पहुंचाया, बल्कि सूचना प्रौद्योगिकी, मोटर वाहन, इस्पात तथा आतिथ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में वैश्विक परिदृश्य पर भारत की ब्रांड इक्विटी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ उनका जीवन भारत के उद्यमियों के लिए वैश्विक स्तर पर सोचने और आगे बढ़ने, बेदाग प्रतिष्ठा तथा कॉर्पोरेट प्रशासन के उच्च मानक को बनाए रखने के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।’’

टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन नवल टाटा ने बुधवार रात साढ़े 11 बजे दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 86 वर्ष के थे।

Advertisement
First Published - October 10, 2024 | 12:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement