facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

डिफेंस और ईवी पार्ट्स भी बनाएगा Raymond Group, 682 करोड़ में खरीदेगा इस कंपनी में हिस्सेदारी

Advertisement

यह अधिग्रहण एक पूरक व्यवसाय के साथ रेमंड के मौजूदा इंजीनियरिंग व्यवसाय को और मजबूत करने का रणनीतिक कदम है।

Last Updated- November 03, 2023 | 2:12 PM IST
Raymond Lifestyle AGM decision, Gautam Singhania will be the executive chairman रेमंड लाइफस्टाइल AGM का फैसला, गौतम सिंघानिया होंगे कार्यकारी चेयरमैन
Chairman and Managing Director at The Raymond Group

रेमंड समूह ने अपने मौजूदा इंजीनियरिंग कारोबार को और मजबूत करने के लिए 682 करोड़ रुपये में मैनी प्रिसिजन प्रोडक्ट्स लिमिटेड में 59.25 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने की योजना बनाई है। रेमंड लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि मैनी प्रिसिजन प्रोडक्ट्स लिमिटेड (एमपीपीएल) की एयरोस्पेस, इलेक्ट्रिक वाहन तथा रक्षा क्षेत्र में उपस्थिति है। अधिग्रहण को ऋण तथा आंतरिक संसाधनों द्वारा वित्त पोषित किया जा रहा है।

कंपनी के अनुसार, ‘‘ यह अधिग्रहण एक पूरक व्यवसाय के साथ रेमंड के मौजूदा इंजीनियरिंग व्यवसाय को और मजबूत करने का रणनीतिक कदम है, जिसकी एयरोस्पेस, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) तथा रक्षा के उभरते क्षेत्रों में पहले ही उपस्थिति है।’’ यह अधिग्रहण जेके फाइल्स एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड (जेके फाइल्स) की अनुषंगी कंपनी रिंग प्लस एक्वा लिमिटेड (आरपीएएल) के माध्यम से संपन्न किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- MRF Limited Q2FY24 result: नेट प्रॉफिट 351% बढ़कर 586 करोड़ रुपये हुआ

संस्थापक गौतम करेंगे नेतृत्व

एमपीपीएल के संस्थापक गौतम मैनी समेकित इंजीनियरिंग व्यवसाय का नेतृत्व करेंगे। रेमंड लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक गौतम हरि सिंघानिया ने कहा, ‘‘ यह अधिग्रहण हमारे इंजीनियरिंग व्यवसाय की वृद्धि को गति देगा और एयरोस्पेस, रक्षा तथा ईवी जैसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में हमारे प्रवेश के लिए नए अवसर खोलेगा।’

Advertisement
First Published - November 3, 2023 | 2:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement