facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रेमंड लाइफस्टाइल AGM का फैसला, गौतम सिंघानिया होंगे कार्यकारी चेयरमैन

Advertisement

कार्यकारी चेयरमैन बनाने, पारिश्रमिक के प्रस्ताव को AGM में मिलें 86%

Last Updated- December 05, 2024 | 7:55 PM IST
Raymond Lifestyle AGM decision, Gautam Singhania will be the executive chairman रेमंड लाइफस्टाइल AGM का फैसला, गौतम सिंघानिया होंगे कार्यकारी चेयरमैन

 

गौतम हरि सिंघानिया को परिधान कंपनी रेमंड लाइफस्टाइल का कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त किया गया है। कंपनी के शेयरधारकों ने नियुक्ति प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

कंपनी के गौतम हरि सिंघानिया को कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त करने तथा उनका पारिश्रमिक निर्धारित करने के लिए विशेष प्रस्ताव को वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में कुल मतों में से 86.85 प्रतिशत मत मिले।

रेमंड लाइफस्टाइल की ओर से बुधवार शाम शेयर बाजारों को दी जानकारी के अनुसार, प्रस्ताव को अपेक्षित बहुमत से पारित कर दिया गया।

कंपनी अधिनियम 2013 के अनुसार किसी विशेष प्रस्ताव को बहुमत से पारित किया जाना आवश्यक है, अर्थात कम से कम 75 प्रतिशत सदस्यों द्वारा इसके पक्ष में मतदान किया जाना अनिवार्य है। एजीएम के लिए ऑनलाइन माध्यम मतदान बुधवार को संपन्न हुआ।

रेमंड लाइफस्टाइल के प्रवक्ता ने कहा कि रेमंड लाइफस्टाइल के शेयरधारकों ने पूर्ण विश्वास दिखाया है और गौतम हरि सिंघानिया को कंपनी का चेयरमैन और सुनील कटारिया को प्रबंध निदेशक चुना है।

Advertisement
First Published - December 5, 2024 | 7:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement