facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Raymond Share Price: रेमंड के शेयरों में 17% से अधिक का उछाल

Advertisement

Raymond Share: बीएसई पर कंपनी का शेयर 17.30 प्रतिशत बढ़कर 3,450.95 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया। एनएसई पर 16.83 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,434.75 रुपये प्रति पर रहा।

Last Updated- July 05, 2024 | 12:21 PM IST
Raymond Q2 results: Raymond's profit declined by 63 percent to Rs 59 crore रेमंड का मुनाफा 63 प्रतिशत घटकर 59 करोड़ रुपये रहा
Representative Image

कपड़ा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी रेमंड के शेयर में शुक्रवार को 17 प्रतिशत से अधिक उछाल आया। रेमंड लिमिटेड के शेयरधारकों के लिए मूल्य बढ़ाने तथा भारतीय संपत्ति बाजार में वृद्धि की संभावनाओं का दोहन करने के लिए अपने रियल एस्टेट कारोबार को अलग करने की घोषणा के बाद कंपनी के शेयर में उछाल आया।

बीएसई पर कंपनी का शेयर 17.30 प्रतिशत बढ़कर 3,450.95 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया। एनएसई पर 16.83 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,434.75 रुपये प्रति पर रहा। कारोबार के दौरान रेमंड के शेयर ने बीएसई और एनएसई पर क्रमश: 3,480.35 रुपये और 3,484 रुपये के अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर को छुआ।

इस बीच, 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 357.95 अंक या 0.45 प्रतिशत गिरकर 79,691.72 अंक पर आ गया। निफ्टी 64.90 अंक या 0.27 प्रतिशत फिसलकर 24,240.05 अंक पर रहा। रेमंड लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया था कि उसके निदेशक मंडल ने रेमंड लिमिटेड (अलग हुई कंपनी) और रेमंड रियल्टी लिमिटेड तथा उनके संबंधित शेयरधारकों की व्यवस्था की योजना को मंजूरी दे दी है।

व्यवस्था योजना के अनुसार, रेमंड लिमिटेड के प्रत्येक शेयरधारक को रेमंड लिमिटेड में प्रत्येक एक शेयर के बदले रेमंड रियल्टी का एक शेयर मिलेगा। गत वित्त वर्ष में रियल एस्टेट कारोबार की एकल आधार पर परिचालन आय 1,592.65 करोड़ रुपये रही, जो रेमंड लिमिटेड के कुल राजस्व का 24 प्रतिशत है।

Advertisement
First Published - July 5, 2024 | 12:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement