facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अब पेमेंट भी करेगा AI! रेजरपे ने लॉन्च किया नया एजेंट स्टूडियो

Advertisement

कंपनी ने ऑनलाइन व्यापारियों को जोड़ने, भुगतान एकीकरण और परिचालन प्रबंधन को सरल बनाने के लिए डिजाइन की गई एजेंटिक अनुभव लेयर भी पेश की

Last Updated- March 13, 2026 | 9:53 AM IST
Razorpay

रेजरपे ने आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) प्लेटफॉर्म पेश किया है। इसका मकसद कारोबारों की भुगतान अवसंरचना के निर्माण और प्रबंधन के तरीके में बदलाव करना है। इसके लिए उसने अपने एफटीएक्स 2026 कार्यक्रम में एंथ्रोपिक के क्लाउड एजेंट एसडीके पर निर्मित दुनिया का पहला ‘एजेंट स्टूडियो’ पेश किया। कंपनी ने ऑनलाइन व्यापारियों को जोड़ने, भुगतान एकीकरण और परिचालन प्रबंधन को सरल बनाने के लिए डिजाइन की गई एजेंटिक अनुभव लेयर भी पेश की।

रेजरपे के सह-संस्थापक और मुख्य कार्य अधिकारी हर्षिल माथुर ने एफटीएक्स कार्यक्रम में कहा, ‘कारोबारों को अब केवल ज्यादा सॉफ्टवेयर की आवश्यकता नहीं है, उन्हें ऐसी इंटेलिजेंस की आवश्यकता है, जो कार्य कर सके। भुगतानों के लिए दुनिया के पहले एजेंट स्टूडियो की शुरुआत के साथ हम कंपनियों को ऐसे एआई एजेंटों की तैनात करने में सक्षम बना रहे हैं जो उनके राजस्व प्रवाह को समझ सकें और उनकी निगरानी कर सकें, भुगतान संबंधी समस्याओं का समाधान कर सकें और रियल टाइम में अरबों लेनदेन में आकलन कर सकें।’

उन्होंने कहा, ‘हमारा लक्ष्य सरल है – कारोबार विकास पर ध्यान केंद्रित करें, जबकि भुगतान पृष्ठभूमि में काम करता रहे। मेरा मानना है कि यह कारोबारों के लिए नए परिचालन स्तर की शुरुआत है, जहां इंटेलिजेंट एजेंट वित्तीय परिचालन को ज्यादा तेज, ज्यादा चतुराई और ज्यादा स्वचालित बनाने के लिए टीमों के साथ मिलकर काम करते हैं।’

साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए एंथ्रोपिक इंडिया की प्रबंध निदेशक इरिना घोसे ने कहा, ‘क्लाउड के साथ रेजरपे का काम दर्शाता है कि किस तरह एआई एजेंट वास्तविक वाणिज्यिक चुनौतियों का समाधान कर सकते हैं, जैसे राजस्व की वसूली, विवादों का समाधान और नकदी प्रवाह का पूर्वानुमान लगाना। यह इसका इस बात का बेहतरीन उदाहरण है कि जब एआई को किसी कारोबार के परिचालन ढांचे में शामिल किया जाए तो वह क्या कर सकती है।’
फर्म ने एफटीएक्स 2026 कार्यक्रम में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) उत्पाद सूट पेश किया। इसमें एक एआई-मूल वाला एजेंट स्टूडियो भी शामिल है, जिसे ऑनलाइन भुगतान परिचालन के प्रबंधन में कारोबारों की मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है।

Advertisement
First Published - March 13, 2026 | 9:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement