facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI ने Yes Bank में SMBC को 24.99% हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दी, सौदे से बैंक को मजबूती मिलेगी

Advertisement

RBI ने जापानी बैंक SMBC को Yes Bank में 24.99 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दी है, जिससे बैंक को विदेशी निवेश और वित्तीय मजबूती का बड़ा सहारा मिलेगा।

Last Updated- August 23, 2025 | 5:03 PM IST
Yes Bank
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

प्राइवेट सेक्टर के Yes Bank ने शनिवार को ऐलान किया कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जापानी बैंक सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन (SMBC) को बैंक में 24.99 फीसदी तक हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दे दी है। यह मंजूरी 22 अगस्त, 2025 को जारी एक पत्र के जरिए दी गई और यह एक साल तक वैध रहेगी। Yes Bank ने यह जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को दी, जिसमें बताया गया कि SMBC को इस सौदे के बाद बैंक का प्रमोटर नहीं माना जाएगा।

इससे पहले मई 2025 में Yes Bank ने बताया था कि SMBC ने बैंक में 20 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का प्रस्ताव रखा था। इस प्रस्ताव में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) से 13.19 फीसदी हिस्सेदारी और सात अन्य बैंकों—एक्सिस बैंक, बंधन बैंक, फेडरल बैंक, HDFC बैंक, ICICI बैंक, IDFC फर्स्ट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक—से कुल 6.81 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की योजना शामिल थी।

Also Read: Yes Bank Q1 Results: Q1 में मुनाफा ₹59% बढ़कर 801 करोड़, एसेट क्वालिटी और बैलेंस शीट में भी दिखा सुधार

RBI की शर्तें और नियम

RBI ने अपनी मंजूरी के साथ कुछ शर्तें भी जोड़ी हैं। इनमें बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट, 1949, RBI की 16 जनवरी, 2023 को जारी गाइडलाइंस, फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट, 1999 और अन्य संबंधित कानूनों का पालन करना शामिल है। इसके अलावा, हिस्सेदारी खरीदने के बाद कुछ शेयरों पर लॉक-इन पीरियड लागू होगा और बाद के किसी भी सौदे के लिए RBI की मंजूरी जरूरी होगी। RBI ने यह भी साफ किया कि वह इस सौदे से जुड़े किसी भी पहलू पर अपने विवेक से फैसला ले सकता है।

इस सौदे को पूरा करने के लिए कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) की मंजूरी भी जरूरी है। साथ ही, मई 2025 में Yes Bank की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताए गए कुछ सामान्य शर्तों को भी पूरा करना होगा। यह सौदा न केवल Yes Bank के लिए बल्कि भारतीय बैंकिंग सेक्टर में विदेशी निवेश के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। SMBC की इस हिस्सेदारी से बैंक की वित्तीय स्थिति को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - August 23, 2025 | 5:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement