facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI ने इस ऐप पर लिया बड़ा एक्शन, 15 दिन के अंदर वॉलेट में रखी राशि वापस करने को कहा

Advertisement

आरबीआई ने लोगों को वेबसाइट/एप्लिकेशन को यूज करते समय और ऐसी किसी भी अनऑथराइज्ड यूनिट को पैसा देता समय अत्यधिक सावधानी बरतने को लेकर आगाह किया है।

Last Updated- April 27, 2024 | 3:16 PM IST
RBI
Representative Image

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गुरुग्राम स्थित टॉकचार्ज टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (TalkCharge Technologies Pvt Ltd) पर बड़ा एक्शन लिया है। आरबीआई ने कंपनी से वॉलेट में पड़े लोगों का पैसा वापस करने का आदेश दिया है।

RBI ने लोगों को किया आगाह

आरबीआई ने लोगों को वेबसाइट/एप्लिकेशन को यूज करते समय और ऐसी किसी भी अनऑथराइज्ड यूनिट को पैसा देता समय अत्यधिक सावधानी बरतने को लेकर आगाह किया है।

आरबीआई ने कहा कि जिस भी वेबसाइट या एप्लिकेशन का यूजर्स इस्तेमाल करते हैं उसके बारे में पहले पता लगा लें कि वह अधिकृत है भी या नहीं।

आरबीआई ने अपने बयान में कहा कि केंद्रिय बैंक को हाल ही में इस बात की जानकारी हुई कि टॉकचार्ज टेक्नोलॉजीज पेमेंट और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 के प्रावधानों के तहत मंजूरी लिए बिना ही अपनी वेबसाइस और टॉकचार्ज ऐप के माध्यम से प्रीपेड भुगतान उत्पाद (पीपीआई) जारी कर रही है।

15 दिन के अंदर लौटाने होंगे पैसे

RBI ने 2 अप्रैल को टॉकचार्ज को अपने पीपीआई या वॉलेट जारी करने और संचालन को रोकने और 15 दिनों के भीतर वॉलेट में रखी शेष राशि वापस करने के निर्देश जारी किया। हालांकि, कंपनी के अनुरोध पर ये समयसीमा 17 मई 2024 तक बड़ा दी गई है। इसके साथ ही आरबीआई ने ग्राहकों को कंपनी से मिले कैशबैक पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि उसने टॉकचार्ज टेक्नोलॉजीज को सिर्फ वॉलेट में पड़ी प्रीपेड राशि लौटाने का निर्देश दिया है।

Advertisement
First Published - April 27, 2024 | 3:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement