facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत में आरऐंडडी केंद्र शुरू करेगी स्नोफ्लेक!

Advertisement

फिलहाल, स्नोफ्लेक के भारत में 600 से अधिक कर्मचारी हैं

Last Updated- June 05, 2025 | 12:06 AM IST
Warehousing
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

क्लाउड आधारित डेटा वेयरहाउसिंग कंपनी स्नोफ्लेक पुणे में अपने उत्कृष्टता केंद्र के अलावा जल्द ही भारत में अनुसंधान एवं विकास (आरऐंडडी) केंद्र शुरू करने की योजना बना रही है। कंपनी के मुख्य कार्य अधिकारी श्रीधर रामस्वामी ने 3 जून को स्नोफ्लेक समिट 2025 से पहले एक वर्चुअल मीडिया राउंडटेबल बातचीत के दौरान कहा, ‘स्नोफ्लेक अपने भारतीय कारोबार को आगे बढ़ाने और अपने प्रतिभा आधार को मजबूत करने के साथ-साथ अपने कार्यालय की उपस्थिति बढ़ाने तथा अपने पुणे के उत्कृष्टता केंद्र से उद्यम तकनीकी कार्य को आगे बढ़ाने के वास्ते क्षमता निर्माण के लिए निवेश बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए हम जल्द ही भारत में अपना आरऐंडडी केंद्र स्थापित करने पर भी विचार कर रहे हैं।’

हालांकि, पिछले साल ही कंपनी के मुख्य कार्य अधिकारी बने रामस्वामी ने केंद्र शुरू करने की समयसीमा के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। फिलहाल, स्नोफ्लेक के भारत में 600 से अधिक कर्मचारी हैं और कंपनी इस साल अंत तक सेल्स, ऑपरेशंस, सॉल्यूशंस इंजीनियरिंग, मार्केटिंग और उत्कृष्ता केंद्र जैसे क्षेत्रों में करीब 100 लोगों को नौकरी देने की योजना बना रही है। इसका भी अभी खुलासा नहीं किया गया है कि आरऐंडडी केंद्र भी पुणे में रहेगा या नहीं। कंपनी का बेंगलूरु में एक कार्यालय है।

Advertisement
First Published - June 4, 2025 | 11:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement