facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल करेगी कारोबार का विस्तार

Advertisement

कंपनी नोएडा, ग्रेटर नोएडा में जमीन की तलाश कर रही है। साथ ही अटकी पड़ी आवासीय परियोजनाओं को अपने हाथ में लेने पर भी विचार कर रही है।

Last Updated- December 05, 2024 | 10:17 PM IST
Real estate company Signature Global will expand its business रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल करेगी कारोबार का विस्तार

रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल कारोबार का विस्तार करने के लिए नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा में जमीन की तलाश कर रही है। साथ ही कंपनी अटकी पड़ी आवासीय परियोजनाओं को अपने हाथ में लेने पर भी विचार कर रही है, बशर्ते कि वे किसी कानूनी लड़ाई में न फंसी हों। सिग्नेचर ग्लोबल की दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के गुरुग्राम बाजार में महत्वपूर्ण उपस्थिति है।

सिग्नेचर ग्लोबल के संस्थापक एवं चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि हम गुरुग्राम बाजार से परे दिल्ली-एनसीआर में अपने कारोबार का विस्तार करना चाहते हैं। हम नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे में जमीन तलाश कर रहे हैं। कंपनी इन तीन क्षेत्रों के विकास प्राधिकरणों द्वारा आयोजित भूमि नीलामी में हिस्सा लेगी। हम नोएडा में अटकी हुई आवासीय परियोजनाओं को भी अपने हाथ में लेने पर विचार कर रहे हैं। नोएडा प्राधिकरण रुकी हुई परियोजनाओं को बहाल करने के लिए सह-विकास नीति लेकर आया है। इस नई नीति के तहत कुछ परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।

उन्होंने कहा कि कंपनी अटकी हुई आवासीय परियोजनाओं को अपने हाथ में ले लेगी, बशर्ते कि कंपनी पर ऐसी परियोजनाओं पर लंबित कानूनी कार्यवाही का बोझ न आए। कंपनी मजबूत उपभोक्ता मांग को पूरा करने के लिए अगले तीन वर्षों में दिल्ली-एनसीआर में 50,000 करोड़ रुपये की कई आवासीय परियोजनाएं शुरू करेगी। हमारा लक्ष्य बिक्री बुकिंग में सालाना 25 प्रतिशत की वृद्धि करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि कंपनी चालू वित्त वर्ष 2024-25 में 10,000 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लेगी।

अग्रवाल ने कहा कि गुरुग्राम में आवासीय मांग मजबूत बनी हुई है। हमने चालू वित्त वर्ष के लिए 10,000 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग का अनुमान लगाया है। हमने इस वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में 5,900 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग हासिल कर ली है। पहले छह महीनों में मजबूत प्रदर्शन को देखते हुए हमें अपने वार्षिक लक्ष्य से अधिक हासिल करने की पूरी उम्मीद है।

सिग्नेचर ग्लोबल ने पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में 7,270 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां बेची थीं। सिग्नेचर ग्लोबल की बिक्री बुकिंग वित्त वर्ष 2024-25 की अप्रैल-सितंबर अवधि में तीन गुना होकर 5,900 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष 2023-24 की इसी अवधि में 1,860 करोड़ रुपये थी।

Advertisement
First Published - December 5, 2024 | 10:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement