facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Real Estate: त्योहारों से पहले रियल एस्टेट सर्च में तेजी

Advertisement

लोगों की 50 लाख से 2 करोड़ रुपये तक के मकानों में अधिक रुचि

Last Updated- September 25, 2024 | 11:09 PM IST
Real Estate

त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ पिछले सात महीनों से सुस्त पड़ी मकानों की ऑनलाइन सर्च फिर से रफ्तार पकड़ने लगी है। बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। ऑनलाइन सर्च के लिए प्रॉपटेक प्लेटफॉर्म हाउसिंग डॉट कॉम के भारतीय रिहायशी सूचकांक पर रीडिंग अगस्त में 99 अंक हो गई, जो दिसंबर 2023 के 105 के बाद सबसे ज्यादा है। इस साल अधिकतर महीनों में यह 90 अंक से कम रही है और सिर्फ जून में रीडिंग 92 थी। पिछले साल अधिकतर महीनों में सूचकांक पर रीडिंग 100 से अधिक थी।

भारत में आमतौर पर अगस्त में रक्षाबंधन के साथ ही त्योहारों की शुरुआत हो जाती है। यह गणेश चतुर्थी, ओणम, दशहरा, दीवाली और क्रिसमस के साथ नए साल के जश्न तक चलता है। हाउसिंग डॉट कॉम के मुख्य राजस्व अधिकारी अमित मसालदान के मुताबिक, रियल एस्टेट बाजार के लिए त्योहारी सीजन काफी मायने रखता है। उन्होंने कहा, ‘इस साल सबसे खास बात यह है कि त्योहारों से पहले ही खरीदार काफी दिलचस्पी दिखाने लगे। इससे साफ पता चलता है कि नवरात्रि से शुरू होकर दिसंबर अंत तक चलने वाले त्योहारों के दौरान बाजार में महत्त्वपूर्ण गतिविधि होने वाली है।’

रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि दिल्ली-एनसीआर सबसे अधिक सर्च किए जाने वाला शहर है। उसके बाद मुंबई और बेंगलूरु का स्थान है। एनसीआर में नोएडा एक्सटेंशन सर्वाधिक मांग वाला इलाका रहा। उसके बाद मुंबई का अंधेरी वेस्ट और मीरा रोड एक्सटेंशन का स्थान है। बेंगलूरु में व्हाइटफील्ड इलाका सबसे ज्यादा सर्च किया गया।

दिल्ली में लोग मुंबई से भी बड़ा मकान तलाश रहे थे। राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतर सर्च 50 लाख से लेकर 2 करोड़ रुपये तक के 3 बीएचके (3 बेडरूम, हॉल, किचन) वाले मकानों की थी। मगर देश की आर्थिक राजधानी यानी मुंबई में सबसे अधिक मांग 50 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक वाले 1 बीएचके मकानों की थी। आंकड़े दर्शाते हैं कि खरीदारों के लिए अभी भी रेडी टू मूव इन मकान सर्वोच्च प्राथमिकता बने हैं और 50 फीसदी सर्च ऐसे ही मकानों के लिए थीं।

रिपोर्ट के मुताबिक, देश भर में सबसे लोकप्रिय मूल्य सीमा 50 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये के बीच थी। 2 बीएचके अपार्टमेंट सर्च करने वालों की संख्या 37 फीसदी थी और 3 बीएचके मकान सर्च करने वाले 32 फीसदी लोग थे। मसालदान ने कहा कि हमें उम्मीद है कि त्योहारी सीजन आते-आते सर्च गतिविधियां बढ़ेंगी और ये मजबूत बिक्री आंकड़ों में तब्दील होने लगेंगी।

Advertisement
First Published - September 25, 2024 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement