facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Real Estate: रेरा कानून का अनुपालन सुनिश्चित करे बैंक, वित्त मंत्रालय ने एस्क्रो खातों को लकेर RBI को लिखा पत्र

Advertisement

RERA Act: रेरा ऐक्ट 2016 के प्रावधानों के मुताबिक एस्क्रो खातों में से धन तभी निकाला जा सकता है, जब आर्किटेक्ट, इंजीनियर और सीए द्वारा प्रमाणपत्र मिल गया हो।

Last Updated- March 08, 2024 | 11:06 PM IST
Finance Minister Nirmala Sitharaman
Representative Image

वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) ने भारतीय स्टेट बैंक सहित सभी सरकारी बैंकों को पत्र लिखकर कहा है कि वे एस्क्रो खातों में से धन की निकासी के समय रियल एस्टेट (नियमन एवं विकास) अधिनियम (रेरा ऐक्ट) 2016 का अनुपालन सुनिश्चित करें।

रेरा ऐक्ट की धारा 4 (2) (1) (डी) के मुताबिक डेवलपरों को प्रत्येक परियोजना की बिक्री से मिले धन का 70 प्रतिशत रेरा खातों में जमा करना होता है। डेवलपर द्वारा इसका इस्तेमाल निर्माण और भूमि अधिग्रहण पर आने वाले खर्च में ही हो सकता है।

बहरहाल इन खातों में से प्रवर्तक द्वारा धन तभी निकाला जा सकता है, जब आर्किटेक्ट, इंजीनियर और चार्टर्ड अकाउंटेंट ने इसे प्रमाणित कर दिया हो।

आर्किटेक्ट से मिलने वाले प्रमाणपत्र में निर्माण कार्य पूरा होने के प्रतिशत का ब्योरा होता है कि उस परियोजना में लक्ष्य का कितना निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है।

इंजीनियर के प्रमाण पत्र में प्रत्येक बिल्डिंग या परियोजना की विंग के निर्माण की लागत का ब्योरा होता है। वहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट यह प्रमाणित करता है कि जमीन और निर्माण की लागत का भुगतान किया गया है।

Advertisement
First Published - March 8, 2024 | 11:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement