facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने किराये पर दी प्रॉपर्टी, 9 साल में कमाएंगी ₹8.6 करोड़

Advertisement

IGR) महाराष्ट्र के रिकॉर्ड के अनुसार यह सौदा नवंबर 2025 में रजिस्टर्ड हुआ। इस रिटेल यूनिट को काजोल ने इसी साल खरीदा भी था।

Last Updated- November 19, 2025 | 1:47 PM IST
Kajol property on rent
File Image

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल देवगन (Bollywood actor Kajol ) ने गोरेगांव वेस्ट में स्थित एक रिटेल यूनिट को नौ वर्ष की अवधि के लिए किराये पर दिया है। इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन (IGR) महाराष्ट्र के रिकॉर्ड के अनुसार यह सौदा नवंबर 2025 में रजिस्टर्ड हुआ। इस रिटेल यूनिट को काजोल ने इसी साल खरीदा भी था। यह जानकारी स्क्वायर यार्ड्स ने दी है।

Kajol को कितना मिलेगा किराया?

स्क्वायर यार्ड्स द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, भारत अराइज प्रोजेक्ट में स्थित इस रिटेल यूनिट का कार्पेट एरिया 1,817 वर्ग फुट है और इसके साथ एक कार पार्किंग शामिल है। किराये का करार नौ वर्षों के लिए है, जिसमें शुरुआती तीन साल तक मासिक किराया 6.9 लाख रुपये तय किया गया है। हर तीन वर्ष बाद किराये में 15 प्रतिशत की वृद्धि होगी। अगले चरण तीन साल बाद की अवधि में किराया 7.9 लाख रुपये और अंतिम चरण यानी 6 साल बाद की अवधि में 9.13 लाख रुपये प्रति माह हो जाएगा।

पूरी अवधि यानी 9 साल में काजोल को किराये से लगभग 8.6 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे। सौदे पर 5.61 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये पंजीकरण शुल्क अदा किया गया है। किरायेदार ने 27.61 लाख रुपये की सुरक्षा जमा राशि भी जमा कराई है। IGR दस्तावेज के अनुसार काजोल देवगन ने मार्च 2025 में यह रिटेल यूनिट 28.78 करोड़ रुपये में खरीदी थी।

रियल एस्टेट के लिए क्यों खास है गोरेगांव?

गोरेगांव वेस्ट मुंबई का तेजी से विकसित होने वाला रियल एस्टेट बाजार है, जो वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, लिंक रोड और उपनगरीय रेलवे जैसे प्रमुख परिवहन नेटवर्क से जुड़ा है। अंधेरी, मलाड और ओशिवरा बिजनेस डिस्ट्रिक्ट के नजदीक होने के चलते यह क्षेत्र कॉम​र्शियल और निवेशकों दोनों के लिए आकर्षक माना जाता है।

कौन हैं Kajol?

काजोल भारतीय सिनेमा की प्रमुख अभिनेत्रियों में से एक हैं। तीन दशक से अधिक के करियर में उन्होंने कई सफल फिल्में दी हैं और पद्मश्री से सम्मानित भी हो चुकी हैं। उनकी यादगार फिल्मों में दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, फना और माई नेम इज खान आदि शामिल हैं। हाल के वर्षों में वे फिल्मों के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी सक्रिय रही हैं।

Advertisement
First Published - November 19, 2025 | 1:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement