facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इस साल टॉप सात शहरों में बिल्डर पूरा कर सकते हैं 5.58 लाख घरों का निर्माण : एनारॉक

Advertisement
Last Updated- May 21, 2023 | 3:55 PM IST
34% of Delhi-NCR homes listed for sale currently are priced over Rs 10 cr luxury housing sales surge

रियल एस्टेट डेवलपर 2023 में देश के प्रमुख सात शहरों में 5.58 लाख घरों का निर्माण पूरा कर सकते हैं। रियल एस्टेट परामर्श फर्म एनारॉक का कहना है कि बिल्डरों ने निर्माण की गति बढ़ा दी है।

एनरॉक के आंकड़ों के अनुसार, 2023 में 5,57,900 घरों का निर्माण पूरा होना है। पिछले कैलेंडर साल में 4,02,000 घरों का निर्माण पूरा होना था। हालांकि, यह पता नहीं चला कि यह लक्ष्य पूरा हो सका की नहीं।

एनारॉक ने कहा कि इस साल तैयार घरों की संख्या ज्यादा रहने के पीछे कई कारक हैं। इनमें संबंधित कानून रेरा, घरों की बिक्री में वृद्धि के बीच बेहतर नकदी प्रवाह, निर्माण गतिविधियों में नवीनतम प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल और वित्तीय संस्थानों से कर्ज में बढ़ोतरी शामिल हैं।

परामर्श फर्म ने बताया कि बिल्डर परियोजनाओं के पूरे होने में देरी को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि इससे लागत बढ़ती है।

एनारॉक के उपाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा, ‘अनुमान के अनुसार, 2023 में शीर्ष सात शहरों में लगभग 5.6 लाख घरों का निर्माण पूरा किया जाना है। पिछले वर्ष की तुलना में यह 39 प्रतिशत ज्यादा है।’

आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष घरों का निर्माण सबसे ज्यादा दिल्ली-एनसीआर में होगा, जिसके बाद मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) है। दिल्ली-एनसीआर में इस वर्ष 1,70,100 घरों का निर्माण पूरा होने की संभावना है, जबकि पिछले वर्ष 86,300 घरों का अनुमान लगाया गया था।

MMR में 1,31,400 घरों का निर्माण होने की संभावना है, जबकि 2022 में यह 1,26,700 इकाई रहा था। पुणे में 98,400 घरों का निर्माण पूरा हो सकता है, जबकि पिछले वर्ष 84,200 इकाइयों का निर्माण होना था।

Also read: Walmart भारत से खिलौने, जूते, साइकिल खरीदने पर कर रही है विचार

बेंगलूरु में इस वर्ष 80,100 घरों का निर्माण पूरा हो सकता है, जबकि पिछले वर्ष 48,700 इकाई अनुमानित था। कोलकाता में इस वर्ष 36,700 घरों का निर्माण पूरा हो सकता है, जबकि पिछले वर्ष 23,200 इकाइयों के निर्माण का अनुमान था। हैदराबाद में इस वर्ष 23,800 घरों का निर्माण पूरा हो सकता है, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 11,700 इकाई था। चेन्नई में इस वर्ष 17,400 घरों का निर्माण पूरा हो सकता है, जबकि पिछले वर्ष इससे ज्यादा 21,200 इकाइयों के निर्माण का अनुमान था।

Advertisement
First Published - May 21, 2023 | 3:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement