facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रियल एस्टेट कंपनी DLF के CFO विवेक आनंद ने दिया इस्तीफा

Advertisement

कंपनी के एमडी अशोक कुमार त्यागी वित्त समेत विभिन्न कॉरपोरेट परिचालन की मौजूदा जिम्मेदारियों के अलावा अब समूह वित्त, आईटी और सचिव स्तर के कार्य भी देखेंगे।

Last Updated- December 12, 2023 | 11:28 AM IST
DLF
Representative Image

रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) विवेक आनंद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। वह अगले साल फरवरी तक पद पर रहेंगे।

डीएलएफ ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) अशोक कुमार त्यागी वित्त समेत विभिन्न कॉरपोरेट परिचालन की मौजूदा जिम्मेदारियों के अलावा अब समूह वित्त, आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) और सचिव स्तर के कार्य भी देखेंगे।

डीएलएफ ने बयान में कहा, “…चार साल से अधिक के कार्यकाल के बाद समूह के मुख्य वित्त अधिकारी विवेक आनंद ने करियर के अन्य रास्ते अपनाने के लिए कंपनी से आगे बढ़ने का फैसला किया है। आनंद ने इस दौरान वित्त संगठन, तंत्र और नियंत्रण को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”

डीएलएफ ने कहा, “11 दिसंबर, 2023 को दिए गए उनके इस्तीफे को उसी दिन हुई बैठक में लेखापरीक्षा समिति ने स्वीकार कर लिया। इस दौरान कंपनी में उनके योगदान के लिए सराहना दर्ज की।” आनंद 29 फरवरी, 2024 तक इस पद पर बने रहेंगे।

Advertisement
First Published - December 12, 2023 | 11:28 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement