facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिल्ली में घर खरीदने का मौका, DDA लाएगी 32000 फ्लैट

Advertisement

DDA Diwali Housing Scheme 2023: यह स्कीम दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध होगी, जिनमें नरेला, द्वारका, सेक्टर 19बी, द्वारका सेक्टर-14, वसंत कुंज और लोकनायक पुरम शामिल हैं।

Last Updated- November 06, 2023 | 7:38 PM IST
DDA

दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) इस दीवाली से पहले नई हाउसिंग स्कीम (DDA Diwali Housing Scheme 2023) शुरू कर सकती है। इस योजना के तहत खरीदारों को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में फ्लैट खरीदने का मौका मिलेगा।

एनडीटीवी में छपी खबर के मुताबिक, दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) दिल्ली में ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर लगभग 32,000 फ्लैट पेश करने की योजना बना रही है।

यह स्कीम दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध होगी, जिनमें नरेला, द्वारका, सेक्टर 19बी, द्वारका सेक्टर-14, वसंत कुंज और लोकनायक पुरम शामिल हैं।

ये फ्लैट अलग-अलग इनकम ग्रुप के लिए उपलब्ध होंगे। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए फ्लैट की कीमत ₹11 लाख से ₹14 लाख के बीच होने की संभावना है।

निम्न-आय समूह (LIG) के लिए फ्लैट की कीमत ₹14 लाख से ₹30 लाख के बीच होने की उम्मीद है। मध्यम-आय समूह (MIG) के लिए फ्लैट की कीमत लगभग ₹1 करोड़ से शुरू होने की संभावना है।

उच्च-आय समूह (HIG) के लिए फ्लैट की कीमत लगभग ₹2.5 करोड़ होने की संभावना है। सुपर हाई-इनकम ग्रुप (SHIG) के लिए फ्लैट की शुरुआती कीमत लगभग ₹3 करोड़ होने की संभावना है। कहने का मतलब है कि हर वर्ग के लोगों को फ्लैट खरीदने का मौका मिलेगा ताकि वे अपनी सहूलियत के हिसाब से खरीदारी कर सकें।

कैसे करें अप्लाई?

आप डीडीए की वेबसाइट www.dda.org.in पर जाकर इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

  • डीडीए की ऑफिशियल वेबसाइट dda.gov.in पर जाएं
  • अपना पैन और अन्य जरूरी डिटेल भरकर लॉगिन क्रेडेंशियल बनाएं
  • अब इस क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन करें
  • वेबसाइट पर स्कीम के तहत खुद को रजिस्टर करें

इस स्कीम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप डीडीए कॉल सेंटर 1800-110-332 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं, इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए आप डीडीए की ऑफिशियल वेबसाइट भी देख सकते हैं।

Advertisement
First Published - November 6, 2023 | 7:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement