facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिल्ली-एनसीआर बना रियल एस्टेट हॉटस्पॉट, आवासीय कीमतों में रिकॉर्ड 32% की बढ़त

Advertisement

रियल एस्टेट क्षेत्र की शीर्ष संस्था क्रेडाई, रियल एस्टेट सलाहकार कोलियर्स और डेटा एनालिटिक कंपनी लियासेस फोरास ने सोमवार को अपनी संयुक्त रिपोर्ट ‘हाउसिंग प्राइस-ट्रैकर रिपोर्ट

Last Updated- December 02, 2024 | 1:21 PM IST
real estate
Representative Image

देश के आठ प्रमुख शहरों में मजबूत मांग के दम पर जुलाई-सितंबर तिमाही में आवासीय कीमतों में सालाना आधार पर औसतन 11 प्रतिशत की वृद्धि देखी गयी।

दिल्ली-एनसीआर में सबसे अधिक 32 प्रतिशत की वृद्धि हुई। रियल एस्टेट क्षेत्र की शीर्ष संस्था क्रेडाई, रियल एस्टेट सलाहकार कोलियर्स और डेटा एनालिटिक कंपनी लियासेस फोरास ने सोमवार को अपनी संयुक्त रिपोर्ट ‘हाउसिंग प्राइस-ट्रैकर रिपोर्ट क्यू-3 2024’ जारी की।

वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही (क्यू-3) पर आधारित रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘ भारत के शीर्ष आठ बाजारों में आवासीय कीमतें 2024 की तीसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में सालाना आधार पर औसतन 11 प्रतिशत बढ़कर 11,000 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गईं।

इसकी प्रमुख वजह मजबूत मांग और सकारात्मक बाजार धारणा रही।’’ वर्ष 2021 से लगातार 15वीं तिमाही में आवास की औसत कीमतों में वृद्धि हुई है।

सलाहकार ने कहा कि सभी आठ प्रमुख शहरों में आवास की कीमतों में वार्षिक वृद्धि देखी गई। दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सबसे अधिक 32 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि देखी गई, जिसके बाद बेंगलुरू में 24 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि हुई।

आंकड़ों के अनुसार, इस साल जुलाई-सितंबर में दिल्ली-एनसीआर आवास की औसत कीमतें 32 प्रतिशत बढ़कर 11,438 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गईं, जो एक साल पहले इसी अवधि में 8,655 रुपये प्रति वर्ग फुट थीं। बेंगलुरु में दरें सालाना आधार पर 9,471 रुपये प्रति वर्ग फुट से बढ़कर 11,743 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गईं।

Advertisement
First Published - December 2, 2024 | 1:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement