facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

DLF की मध्यम अवधि में 1.04 लाख करोड़ रुपये की रियल एस्टेट परियोजनाएं शुरू करने की योजना

Advertisement

अप्रैल-जून तिमाही के लिए अपने नवीनतम निवेशक प्रस्तुतीकरण में डीएलएफ ने ‘‘ मध्यम अवधि में 1+ लाख करोड़ रुपये (3.6 करोड़ वर्ग फुट) की नई पेशकश की योजना’’ के बारे में जानकारी दी।

Last Updated- July 26, 2024 | 1:38 PM IST
DLF
Representative Image

रियल एस्टेट क्षेत्र की प्रमुख कंपनी डीएलएफ ने मध्यम अवधि में विभिन्न शहरों में करीब 3.7 करोड़ वर्ग फुट क्षेत्र की बिक्री की योजना बनाई है। इससे 1.04 लाख करोड़ रुपये का राजस्व हासिल होने की उम्मीद है। यह लक्जरी मकानों की मजबूत मांग को भुनाने की कंपनी की रणनीति का हिस्सा है।

अप्रैल-जून तिमाही के लिए अपने नवीनतम निवेशक प्रस्तुतीकरण में डीएलएफ ने ‘‘ मध्यम अवधि में 1+ लाख करोड़ रुपये (3.6 करोड़ वर्ग फुट) की नई पेशकश की योजना’’ के बारे में जानकारी दी। विस्तृत जानकारी देते हुए कंपनी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष 2024-25 में 1.28 करोड़ वर्ग फुट क्षेत्र को बिक्री के लिए पेश किया जाएगा, जिससे 42,000 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल होने की संभावना है।

मध्यम अवधि में शुरू की जाने वाली कुल 1,04,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं में से केवल 1,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं वाणिज्यिक संपत्तियों से तथा शेष परियोजनाएं आवास क्षेत्र से शुरू की जाने वाली योजना है। ये परियोजनाएं मुख्यतः आवासीय होंगी तथा इन्हें मुख्य रूप से दिल्ली, गुरुग्राम, चंडीगढ़ ट्राईसिटी, मुंबई और गोवा में शुरू किया जाएगा। डीएलएफ की बिक्री बुकिंग चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में तीन गुना होकर 6,404 करोड़ रुपये हो गयी।

लक्जरी आवास संपत्तियों की मजबूत मांग से यह वृद्धि दर्ज की गई। कंपनी ने गत वित्त वर्ष 2023-24 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में 2,040 करोड़ रुपये की संपत्ति बेची थी।

कंपनी की नवीनतम निवेशक प्रस्तुति के अनुसार, अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी की बिक्री बुकिंग में वृद्धि की मुख्य वजह गुरुग्राम के सेक्टर 76/77 में स्थित लक्जरी परियोजना ‘डीएलएफ प्रिवाना वेस्ट’ रही जिसमें 5,600 करोड़ रुपये की बिक्री हुई।

डीएलएफ ने समूचे वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 17,000 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग हासिल करने का लक्ष्य रखा है। पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में उसने करीब 15,000 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग हासिल की थी।

Advertisement
First Published - July 26, 2024 | 1:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement