facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

DLF की सीनियर हाउसिंग में एंट्री, गुरुग्राम में 2,000 करोड़ रुपये की परियोजना जल्द होगी शुरू

Advertisement

कंपनी वित्त वर्ष 2027 में गुरुग्राम में एक समूह आवासीय परियोजना के साथ-साथ वेस्टपार्क मुंबई, पंचकुला और गोवा में भी कई परियोजनाएं शुरू करने की योजना बना रही है

Last Updated- January 23, 2026 | 10:15 PM IST
DLF
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

रियल्टी दिग्गज डीएलएफ ने शुक्रवार को कहा कि वह गुरुग्राम में अपनी सीनियर लिविंग परियोजना जल्द शुरू करेगी। इस परियोजना से करीब 2,000 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल होने का अनुमान है। 

कंपनी वित्त वर्ष 2027 में गुरुग्राम में एक समूह आवासीय परियोजना के साथ-साथ वेस्टपार्क मुंबई, पंचकुला और गोवा में भी कई परियोजनाएं शुरू करने की योजना बना रही है।

विस्तार की योजना ऐसे समय में बनाई जा रही है जब डीएलएफ ने इस वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान बिक्री बुकिंग में भारी गिरावट दर्ज की है। दिसंबर तिमाही में उसकी बिक्री बुकिंग पिछले वर्ष की समान अवधि के 12,039 करोड़ रुपये से घटकर 419 करोड़ रुपये रह गई। 

Also Read: JSW Steel Q3 Results: मुनाफा तीन गुना से ज्यादा बढ़कर ₹2,400 करोड़ के पार, कुल आय ₹46,264 करोड़ पर

इस गिरावट के कारणों पर टिप्पणी करते हुए डीएलएफ के प्रबंध निदेशक अशोक त्यागी ने कहा कि कंपनी ने पिछली तिमाही में गुरुग्राम में अपनी अल्ट्रा-लग्जरी आवासीय परियोजना ‘द डहलियास’ में बिक्री बुकिंग रोक दी थी और कोई नया हाउसिंग प्रोजेक्ट भी लॉन्च नहीं किया था। उन्होंने कहा कि ऐसा उपभोक्ता अनुभव को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन में बदलाव करने के लिए किया गया था और इसके लिए उन उपभोक्ताओं से मंजूरी की आवश्यकता थी जिन्होंने परियोजना में जगह खरीदी है।

Advertisement
First Published - January 23, 2026 | 10:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement