facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

DLF ने पहली तिमाही में 2,040 करोड़ रुपये की संपत्तियां बेचीं

Advertisement

DLF ने एक रिपोर्ट में बताया कि दिल्ली और गुरुग्राम स्थित उसकी संपत्तियों की भारी मांग रही।

Last Updated- July 22, 2023 | 5:40 PM IST
DLF

रियल एस्टेट क्षेत्र की प्रमुख कंपनी डीएलएफ (DLF) ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून, 2023) में 2,040 करोड़ रुपये की संपत्तियां बेचीं।

कंपनी ने एक रिपोर्ट में बताया कि दिल्ली और गुरुग्राम स्थित उसकी संपत्तियों की भारी मांग रही। कंपनी की बिक्री बुकिंग सालाना आधार पर अस्थिर रही। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भी 2,040 करोड़ रुपये की संपत्तियां बेची थीं।

ये भी पढ़ें : शीर्ष आठ रियल एस्टेट कंपनियों पर कर्ज का बोझ तीन साल में 43 प्रतिशत घटा : Anarock

डीएलएफ समूह के कार्यकारी निदेशक आकाश ओहरी ने कहा कि बिक्री बुकिंग जून तिमाही में मजबूत बनी रही। ओहरी ने पीटीआई-भाषा से कहा, “पहली तिमाही में हमने कोई नयी आवासीय परियोजना शुरू नहीं की है। पूरी बिक्री बुकिंग पहले से जारी परियोजनाओं में है। हम दूसरी तिमाही और चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में नई परियोजनाएं लाएंगे।”

निवेशकों को दी गई एक प्रस्तुति के अनुसार डीएलएफ ने गुरुग्राम स्थित ‘द कैमेलियाज’ की 13 इकाइयों की बिक्री 564 करोड़ रुपये में की। इसी तरह राष्ट्रीय राजधानी स्थिति ‘वन मिडटाउन’ परियोजना में कुल 659 करोड़ रुपये की बिक्री हुई।

Advertisement
First Published - July 22, 2023 | 5:40 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement