facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

DLF ने बताया अगले चार साल का प्लान, 80 हजार करोड़ की संपत्ति करेगी पेश

Advertisement

बाजार मूल्यांकन के हिसाब से देश की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ ने अगले तीन-चार साल में लगभग 80,000 करोड़ रुपये के एसेट्स पेश करने की योजना बनाई है।

Last Updated- February 25, 2024 | 7:30 PM IST
DLF
Representative Image

रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ (DLF) ने रियल एस्टेट में ग्रोथ को देखते हुए अपने अगले तीन-चार सालों की योजना बताई है। बाजार मूल्यांकन के हिसाब से देश की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ ने अगले तीन-चार साल में लगभग 80,000 करोड़ रुपये के एसेट्स पेश करने की योजना बनाई है।

डीएलएफ ग्रुप के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) विवेक आनंद ने विश्लेषकों को बताया कि सभी सेक्टर्स में मांग की गति निरंतर उत्साहजनक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: 325 करोड़ रुपये में बिकने आया लुटियंस दिल्ली का बंगला, रहती हैं सुनील मित्तल, लक्ष्मी मित्तल जैसी नामचीन हस्तियां

डीएलएफ ने बेची थीं 15,000 करोड़ रुपये की संपत्तियां

डीएलएफ ने 2022-23 के दौरान 15,000 करोड़ रुपये की संपत्तियां बेची थीं। पहली तीन तिमाहियों में दर्ज कंपनी की बिक्री बुकिंग के आधार पर चालू वित्त वर्ष में इस संख्या को पार करने की तैयारी है।

कंपनी ने रखा 32,000 करोड़ रुपये की बिक्री का लक्ष्य

निवेशकों की एक प्रस्तुति के अनुसार, DLF अगले वित्त वर्ष में एक करोड़ वर्ग फुट क्षेत्र में परियोजनाएं पेश करने का लक्ष्य बना रही है। इससे 32,000 करोड़ रुपये का बिक्री लक्ष्य रखा गया है। इसने वित्त वर्ष 2024-25 और उससे आगे के लिए 46,850 करोड़ रुपये के अनुमानित राजस्व के साथ अन्य 2.2 करोड़ वर्ग फुट क्षेत्र को भी चिह्नित किया है।

यह भी पढ़ें: Housing Projects: ग्रेटर नोएडा में फ्लैट खरीदारों के लिए खुशखबरी, NBCC बनाएगी 13,500 नए फ्लैट

‘लग्जरी,’ और ‘अल्ट्रा लग्जरी,’ सेक्शन में पेश होंगे प्रोजेक्ट्स

अगले तीन-चार साल में बिक्री के लिए पेश होने वाली अधिकांश परियोजनाएं आवासीय होंगी और वह भी ‘लग्जरी,’ और ‘अल्ट्रा लग्जरी,’ खंड में। इन प्रोजेक्ट के लिए कंपनी का पूरा ध्यान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर)-दिल्ली, मुंबई, गोवा और चेन्नई पर होगा।

DLF शेयर प्राइस

डीएलएफ का शेयर शुक्रवार को 0.53 फीसदी की बढ़त के साथ 897 रुपए पर बंद हुआ। पिछले एक साल की बात करें तो कंपनी के शेयर ने निवेशकों को 156 फीसदी का रिटर्न दिया है। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 26.64 फीसदी बढ़कर 656 करोड़ रुपए हो गया था। पिछले साल समान अवधि में ये 518 करोड़ रुपए था।

Advertisement
First Published - February 25, 2024 | 7:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement