facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

DLF की वित्त वर्ष 2024-25 में बिक्री बुकिंग 2% घटकर 14,778 करोड़ रुपये

Advertisement

DLF ने वित्त वर्ष 2024-25 में मुख्य रूप से गुरुग्राम, मुंबई, गोवा और चंडीगढ़ ट्राई-सिटी में 1.16 करोड़ वर्ग फुट के नए उत्पाद पेश करने की योजना बनाई है।

Last Updated- May 14, 2024 | 12:29 PM IST
DLF
Representative Image

भारत की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ की बिक्री बुकिंग पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में सालाना आधार पर दो प्रतिशत घटकर 14,778 करोड़ रुपये रह गई। इसकी मुख्य वजह जनवरी-मार्च तिमाही में नरमी रही, जिसमें मजबूत आवास मांग के बावजूद कोई बड़ी परियोजना पेश नहीं की गई।

वित्त वर्ष 2023-24 में बिक्री बुकिंग 15,058 करोड़ रुपये थी। निवेशकों की प्रस्तुति के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में डीएलएफ की बिक्री बुकिंग सालाना आधार पर घटकर 1,462 करोड़ रुपये रह गई। वित्त वर्ष 2023-24 की समान तिमाही में यह 8,458 करोड़ रुपये थी।

डीएलएफ ने वित्त वर्ष 2024-25 में मुख्य रूप से गुरुग्राम, मुंबई, गोवा और चंडीगढ़ ट्राई-सिटी में 1.16 करोड़ वर्ग फुट के नए उत्पाद पेश करने की योजना बनाई है। इनकी अनुमानित बिक्री क्षमता करीब 36,000 करोड़ रुपये है, जिनमें 33,000 करोड़ रुपये से अधिक लक्जरी हाउसिंग खंड की है।

वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी ने 9,870 करोड़ रुपये के मूल्य का 59 लाख वर्ग फुट क्षेत्र पेश किया था।

Advertisement
First Published - May 14, 2024 | 12:29 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement