facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

DLF की बिक्री बुकिंग चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीने में दोगुना होकर 13,316 करोड़ रुपये पर

Advertisement

डीएलएफ लिमिटेड के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बिक्री बुकिंग तीन गुना से अधिक होकर 9,047 करोड़ रुपये रही, जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह 2,507 करोड़ रुपय

Last Updated- January 25, 2024 | 3:18 PM IST
DLF
Representative Image

रियल एस्टेट क्षेत्र की प्रमुख कंपनी डीएलएफ लिमिटेड (DLF Limited) की बिक्री बुकिंग चालू वित्त वर्ष 2023-24 के पहले नौ माह में सालाना आधार पर दोगुना होकर 13,316 करोड़ रुपये हो गई।

मुख्य रूप से गुरुग्राम में लक्जरी आवासीय संपत्तियों की ऊंची मांग की वजह से कंपनी की बिक्री बुकिंग में उछाल आया है। वित्त वर्ष 2022-23 में अप्रैल-दिसंबर अवधि में कंपनी की बिक्री बुकिंग 6,599 करोड़ रुपये रही थी। डीएलएफ लिमिटेड के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर, 2023) में बिक्री बुकिंग तीन गुना से अधिक होकर 9,047 करोड़ रुपये रही, जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह 2,507 करोड़ रुपये थी। किसी भी तिमाही में कंपनी की यह सर्वाधिक बिक्री बुकिंग है।

यह भी पढ़ें:

तीसरी तिमाही में रिकॉर्ड बिक्री बुकिंग मुख्य रूप से गुरुग्राम में 7,200 करोड़ रुपये के 1,113 लक्जरी अपार्टमेंट की बिक्री के दम पर हुई। कंपनी ने कहा, ‘‘इस मजबूत प्रदर्शन के साथ नौ महीने में नई बिक्री बुकिंग 13,316 करोड़ रुपये रही। इस तरह हम पूरे साल के लक्ष्य को आसानी से पार कर जाएंगे।’’

दिसंबर तिमाही में डीएलएफ का एकीकृत शुद्ध लाभ 27 प्रतिशत बढ़कर 655.71 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले समान तिमाही में कंपनी ने 517.94 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा कमाया था।

Advertisement
First Published - January 25, 2024 | 3:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement