facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Experion Developers नोएडा में नई आवासीय परियोजनाओं के लिए 1,500 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Advertisement

गुरुग्राम स्थित एक्सपीरियन डेवलपर्स ने अपनी नई परियोजना 'एक्सपीरियन एलिमेंट्स' को रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण रेरा के साथ पंजीकृत किया है।

Last Updated- April 22, 2024 | 4:26 PM IST
Experion Developers
Representative Image

आवासीय संपत्तियों की मांग में तेज वृद्धि के बीच रियल एस्टेट कंपनी एक्सपीरियन डेवलपर्स (Experion Developers) अपनी विस्तार योजनाओं के तहत नोएडा में एक लक्जरी आवासीय परियोजना विकसित करने के लिए करीब 1,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

गुरुग्राम स्थित एक्सपीरियन डेवलपर्स ने अपनी नई परियोजना ‘एक्सपीरियन एलिमेंट्स’ को रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण रेरा के साथ पंजीकृत किया है। यह एक्सपीरियन होल्डिंग्स पीटीई लिमिटेड (सिंगापुर) की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी है।

एक्सपीरियन डेवलपर्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नागराजू राउथू ने कहा कि कंपनी नोएडा में प्रवेश कर रही है, जो दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में एक महत्वपूर्ण रियल एस्टेट बाजार है। कंपनी ने इस आवासीय परियोजना को विकसित करने के लिए नीलामी प्रक्रिया के जरिए राज्य सरकार से जमीन खरीदी है।

निवेश के बारे में पूछे जाने पर राउथू ने कहा कि यह करीब 1500 करोड़ है। इस परियोजना में 3बीएचके अपार्टमेंट की शुरुआती कीमत करीब पांच करोड़ रुपये है।

Advertisement
First Published - April 22, 2024 | 4:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement