facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PMAY के विस्तार से सस्ते मकानों को मिलेगा बढ़ावा

Advertisement

एनारॉक के हालिया प्रकाशित आंकड़े के अनुसार अफोर्डेबल मकान के तहत 40 लाख रुपये तक के मकान आते हैं।

Last Updated- June 12, 2024 | 11:36 PM IST
Home Loan

केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) को विस्तार देने के फैसले से अफोर्डेबल यानी सस्ते मकान वाले सेक्टर को मदद मिलेगी, जिसकी लंबे समय से प्रतीक्षा थी। विशेषज्ञों के मुताबिक अफोर्डेबल आवास खंड कोविड महामारी के समय से ही चुनौतियों का सामना कर रहा है जबकि मध्यम श्रेणी और लक्जरी खंड की मांग में तेजी से इजाफा हुआ है।

एनारॉक के हालिया प्रकाशित आंकड़े के अनुसार अफोर्डेबल मकान के तहत 40 लाख रुपये तक के मकान आते हैं। इस साल जनवरी- मार्च तिमाही में हुई कुल बिक्री में अफोर्डेबल मकानों की हिस्सेदारी 20 फीसदी थी जबकि साल 2019 में इनकी हिस्सेदारी 38 फीसदी थी।

एनारॉक के मुताबिक भारत के सात शीर्ष शहरों में बिकी सभी आवासीय इकाइयों में 2024 की पहली तिमाही में लक्जरी आवास की हिस्सेदारी 21 फीसदी थी, जबकि साल 2019 की इस अवधि में यह महज 7 फीसदी थी।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सोमवार को इस योजना के अंतर्गत तीन करोड़ अतिरिक्त ग्रामीण व शहरी परिवारों को मकान निर्माण में मदद मुहैया कराने को मंजूरी दी है। रियल एस्टेट डेवलपर सिग्नेचर ग्लोबल (इंडिया) लिमिटेड के संस्थापक व चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल ने बताया, ‘नई योजना से आवास क्षेत्र पर महत्त्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा। यह डेवलपरों को सस्ते मकान की परियोजनाओं को प्राथमिकता देने के लिए प्रोत्साहित करेगा। इससे पूरे देश में घरों की उपलब्धता को जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा।’

मांग कम होने के कारण डेवलपर अफोर्डेबल खंड में मकानों की आपूर्ति को घटा रहे हैं। इस साल की जनवरी-मार्च तिमाही में कुल लॉन्च किए गए नए मकानों में इस खंड की हिस्सेदारी गिरकर 18 फीसदी हो गई जबकि यह चार वर्ष पहले 44 फीसदी थी।

Advertisement
First Published - June 12, 2024 | 11:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement