facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Godrej Properties का FY24 में 14,000 करोड़ रुपये की संपत्तियों की बिक्री का लक्ष्य

Advertisement
Last Updated- May 07, 2023 | 10:24 PM IST
Godrej properties

गोदरेज प्रॉपर्टीज घरों की भारी मांग को देखते हुए चालू वित्त वर्ष में बिक्री बुकिंग में 14 प्रतिशत वृद्धि के साथ 14,000 करोड़ रुपये की संपत्तियां बेचने का लक्ष्य लेकर चल रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गोदरेज के कार्यकारी चेयरमैन पिरोजशा गोदरेज ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा कि बिक्री बुकिंग, ग्राहकों से नकदी संग्रह, परियोजनाओं को पूरा करना और भविष्य की परियोजनाओं के लिए नए भूखंड जोड़ने जैसे विभिन्न मानकों पर कंपनी का 2022-23 में प्रदर्शन बहुत मजबूत रहा। उन्होंने कहा कि बिक्री बुकिंग 2022-23 में 56 प्रतिशत वृद्धि के साथ रिकॉर्ड 12,232 करोड़ रुपये रही।

इनमें लगभग सभी आवासीय संपत्तियां थीं। उन्होंने बताया कि इस दौरान नकदी संग्रह 41 प्रतिशत वृद्धि के साथ 8,991 करोड़ रुपये रहा, जबकि परियोजनाओं की आपूर्ति रिकॉर्ड एक करोड़ वर्गफुट के आंकड़े पर पहुंच गई। चालू वित्त वर्ष (2023-24) के लक्ष्यों के बारे में पिरोजशा ने कहा, “हमने फिलहाल 14,000 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग का लक्ष्य तय किया है। उम्मीद है कि हम अपने वार्षिक लक्ष्य से बेहतर करेंगे। चालू वर्ष के लिए नकदी संग्रह का लक्ष्य 10,000 करोड़ रुपये रखा है, जबकि घर सौंपने का लक्ष्य 1.25 करोड़ वर्गफुट रखा है।” पिरोजशा ने कहा कि कंपनी की आवासीय परियोजनाओं की कीमत पिछले वित्त वर्ष औसतन 10 प्रतिशत बढ़ गई और इस चालू वर्ष में इसमें और बढ़ोतरी की संभावना है।

Advertisement
First Published - May 7, 2023 | 3:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement