facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Godrej Properties ने 2022-23 में 27,500 करोड़ रुपये की बिक्री संभावना वाले 15 प्लॉट खरीदे

Advertisement
Last Updated- February 05, 2023 | 1:47 PM IST
Godrej properties

घरों की मजबूत मांग के बीच गोदरेज प्रॉपर्टीज ने चालू वित्त वर्ष (2022-23) में अबतक 15 जमीन के टुकड़ों या भूखंडों का अधिग्रहण किया है। कंपनी को इनके जरिये 27,500 करोड़ रुपये के बिक्री राजस्व की उम्मीद है।

कंपनी का इरादा नई परियोजनाओं के निर्माण के लिए मार्च तक और जमीन खरीदने का है। गोदरेज प्रॉपर्टीज के कार्यकारी चेयरमैन पिरोजशा गोदरेज ने पीटीआई-भाषा के साथ साक्षात्कार में कहा कि कंपनी का जमीन के टुकड़ों का अधिग्रहण चालू वित्त वर्ष में राजस्व के लिहाज से कम से कम 30,000 करोड़ रुपये को पार कर जाएगा।

यह चालू वित्त वर्ष के लिए तय लक्ष्य का दोगुना है। कंपनी भूखंडों का अधिग्रहण सीधी खरीद या भू-स्वामियों के साथ संयुक्त उद्यम के रूप में कर रही है। गोदरेज ने कहा, ‘‘हम पिछली तिमाही से बहुत खुश हैं। परिचालन की दृष्टि से यह काफी मजबूत तिमाही रही। कारोबार विकास की दृष्टि से यह असाधारण तिमाही रही।’’

कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में अबतक कुल 2.34 वर्ग फुट की बिक्री योग्य क्षेत्र वाली 15 नई परियोजनाएं जोड़ी हैं।

इनका अनुमानित बुकिंग मूल्य 27,500 करोड़ रुपये हैं। गोदरेज प्रॉपर्टीज ने तीसरी तिमाही में ही दिल्ली-एनसीआर, मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) और पुणे में नौ नई परियोजनाएं जोड़ी हैं।

इनकी बिक्री बुकिंग 23,050 करोड़ रुपये अनुमानित है। कंपनी के पास भारी नकदी है। ऐसे में वह सीधे जमीन के टुकड़े अधिक खरीद रही है। हालांकि, गोदरेज ने कहा कि कंपनी की परियोजनाओं के संयुक्त विकास के लिए कई भू-स्वामियों के साथ बातचीत चल रही है।

Advertisement
First Published - February 5, 2023 | 1:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement